Box Office Report: सनम तेरी कसम या मेरे हसबैंड की बीवी, बॉक्स ऑफिस पर कौन हुआ हिट? यहां जानें कलेक्शन

Box Office Report
Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘सनम तेरी कसम’और ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ में से किस ने बाजी मारी, यहां जानिए. सनम तेरी कसम 7 फरवरी को रिलीज हुई थी, जबकि अर्जुन कपूर की फिल्म 21 फरवरी को रिलीज हुई थी.
Box Office Report: 2016 में रिलीज हुई फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ उस वक्त तो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई थी. हालांकि धीरे-धीरे मूवी ने बीते कुछ सालों में दर्शकों के दिलों में खास जगह बना ली. अब हर्षवर्धन राणे और मावरा होकेन की फिल्म कल्ट क्लासिक के लिस्ट में आ गई है. दोबारा रिलीज होने पर जो प्यार मूवी को मिला, शायद ही किसी ने इसकी उम्मीद की थी. फिल्म के दोबारा रिलीज होने की वजह से इससे नये पीढ़ी के दर्शक भी जुड़ पाए. ये एक ट्रेजेडी लव स्टोरी है, जिसे देखकर आपकी आंखों में भी आंसू आ जाएंगे. फिल्म ने रिलीज के 16वें दिन कितनी कमाई की, आपको बताते हैं. दूसरी तरफ 21 फरवरी को मेरे हसबैंड की बीवी सिनमेाघरों में रिलीज हुई, जिसका प्रदर्शन बॉक्स ऑफिस पर कोई खास नहीं है.
जानें सनम तेरी कसम ने री-रिलीज में अब तक कितना कलेक्शन किया
राधिका राव और विनय सप्रू की ओर से निर्देशित ‘सनम तेरी कसम’ अपने री-रिलीज के तीसरे हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर चल रही है. ओपनिंग डे पर फिल्म ने 4 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था. इस फिल्म के साथ हिमेश रेशमिया की बैडएस रविकुमार और जुनैद खान- खुशी कपूर की लवयापा भी रिलीज हुई थी. हालांकि दोनों को सनम तेरी कसम ने पीछे छोड़ दिया और बॉक्स ऑफिस पर छा गई. अब मूवी विक्की कौशल के साथ कंपीटीशन कर रही है.
- पहले दिन का कलेक्शन– 4 करोड़ रुपये
- दूसरे दिन का कलेक्शन- 5.25 करोड़ रुपये
- तीसरे दिन का कलेक्शन- 5.75 करोड़ रुपये
- चौथे दिन का कलेक्शन- 3.15 करोड़ रुपये
- पांचवें दिन का कलेक्शन- 2.85 करोड़ रुपये
- छठे दिन का कलेक्शन- 2.75 करोड़ रुपये
- 7वें दिन का कलेक्शन- 2.40 करोड़ रुपये
- 8वें दिन का कलेक्शन- 1.25 करोड़ रुपये
- 9वें दिन का कलेक्शन- 1.50 करोड़ रुपये
- 10वें दिन का कलेक्शन- 1.60 करोड़ रुपये
- 12वें दिन का कलेक्शन- 75 लाख रुपये
- 13वें दिन का कलेक्शन- 65 लाख रुपये
- 14वें दिन का कलेक्शन- 65 लाख रुपये
- 15वें दिन का कलेक्शन- 25 लाख रुपये
- 16वें दिन का कलेक्शन- 30 लाख रुपये
सनम तेरी कसम की कुल कमाई- 33. 4 करोड़ रुपये
मेरे हसबैंड की बीवी का क्या है बॉक्स ऑफिस पर हाल
- मेरे हसबैंड की बीवी पहला दिन- 1.5 करोड़ रुपये
- मेरे हसबैंड की बीवी पहला दिन- 1.65 करोड़ रुपये
मेरे हसबैंड की बीवी टोटल कमाई- 3.15 करोड़ रुपये
यह भी पढ़ें- Sanam Teri Kasam 2: मेकर्स ने सनम तेरी कसम 2 को लेकर दिया बड़ा अपडेट, कहा- इंदर की कहानी अगले साल वैलेंटाइन पर…
यह भी पढ़ें- Sanam Teri Kasam की सफलता पर जॉन अब्राहम ने तोड़ी चुप्पी, कहा- हर्षवर्धन राणे, फाइनली तुम्हें तुम्हारा हक मिल गया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










