Box Office Report: इस फिल्म ने तोड़ा अजय देवगन की रेड 2 का रिकॉर्ड, बनी 2025 की चौथी सबसे बड़ी हिंदी हिट

Updated:
विज्ञापन

Box Office Report

Box Office Report: एनिमेटेड पौराणिक फिल्म महावतार नरसिम्हा ने रिलीज के 31 दिन बाद भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है. हिंदी वर्जन ने 175.4 करोड़ रुपये कमा लिए हैं और अजय देवगन, वाणी कपूर, रितेश देशमुख स्टारर रेड 2 (173.44 करोड़) को पीछे छोड़ दिया है.

विज्ञापन

Box Office Report: अश्विन कुमार की एनिमेटेड पौराणिक फिल्म ‘महावतार नरसिम्हा’ इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है. फिल्म ने रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दिया था. मूवी को रिलीज हुए 31 दिन हो चुके हैं, फिर भी इसकी कमाई बरकरार है. हिंदी वर्जन ने 175.4 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. फिल्म ने अजय देवगन, वाणी कपूर, रितेश देशमुख स्टारर फिल्म रेड 2 को पीछे छोड़ दिया है, जिसका लाइफटाइम कलेक्शन 173.44 करोड़ रुपये था. कड़ी प्रतिस्पर्धा के बावजूद यह 2025 की चौथी सबसे बड़ी हिंदी ग्रॉसर फिल्म बन गई है.

‘महावतार नरसिम्हा’ का धांसू कमाई

‘महावतार नरसिम्हा’ के हिंदी वर्जन ने पहले दिन सिर्फ 1.35 करोड़ रुपये की मामूली कमाई की थी, लेकिन इमोशनल कहानी और हिरण्यकश्यप-प्रह्लाद की अनोखी कहानी की वजह से वर्ड ऑफ माउथ ने फिल्म को तेजी से ग्रोथ दिलाई. कलेक्शन बढ़ते हुए 32.45 करोड़ तक पहुंच गया और सैयारा की चर्चा के बावजूद फिल्म ने अपनी मजबूत पकड़ बनाई. दूसरा वीकेंड फिल्म के लिए टर्निंग प्वॉइंट साबित हुआ, जहां हिंदी वर्जन ने कुल 54.95 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन जोड़ लिया. थर्ड वीक में भी फिल्म कमा रही है और इसने 53.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. हालांकि चौथे हफ्ते में कमाई घटकर सिर्फ 24.6 करोड़ हो गई है.

सितारे जमीन पर को भी पीछे छोड़ चुकी है ‘महावतार नरसिम्हा’

‘महावतार नरसिम्हा’ के लिए 5वां महीना बहुत खास रहा, जब इसने रेड 2 को पछाड़ दिया. 30वें दिन फिल्म ने 3.6 करोड़ और 31वें दिन (रविवार) 4.65 करोड़ की कमाई की, जिससे हिंदी वर्जन का कुल कलेक्शन 175.4 करोड़ रुपये तक पहुंच गया. इस उपलब्धि के साथ फिल्म 2025 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई. कुछ दिन पहले ही इसने आमिर खान की सितारे जमीन पर को पीछे छोड़कर पांचवां स्थान हासिल किया था.

यह भी पढ़ें Coolie Worldwide Collection: हिट या फुस्स? ‘कुली’ ने वर्ल्डवाइड कमाई से किया हैरान, जानें अब तक का कलेक्शन

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola