Box Office Report: ‘छावा’ ने ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ को चटाई धूल, रविवार को बॉक्स ऑफिस पर किया कब्जा, जानें कलेक्शन

Updated:
विज्ञापन

Box Office Report

Box Office Report: फिल्म ‘छावा’ विक्की कौशल के करियर की अहम फिल्म बन गई, जो बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है. दूसरी तरफ मेरे हसबैंड की बीवी का रविवार को कोई खास प्रदर्शन बॉक्स ऑफिस पर नहीं रहा.

विज्ञापन

Chhaava Box Office Report: लक्ष्मण उटेकर की ऐतिहासिक एक्शन फिल्म ‘छावा’ में विककी कौशल ने छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका निभाई है. रश्मिका मंदाना ने उनकी पत्नी महारानी येसुबाई का किरदार अदा किया है. जबकि अक्षय खन्ना मुगल शासक औरंगजेब के किरदार में काफी जबरदस्त लगे. फिल्म 14 फरवरी को रिलीज हुई थी और ये दूसरे हफ्ते में एंट्री कर चुकी है. फिल्म की हर तरफ सराहना हो रही है. पीएम मोदी ने भी मूवी की जमकर तारीफ की है. फिल्म ने दसवें दिन अपने खाते में कितने करोड़ रुपये जमा किए, आपको बताते हैं.

10वें दिन छावा का क्या रहा बॉक्स ऑफिस पर हाल

फिल्म ‘छावा’ विक्की कौशल के करियर की अहम फिल्म बन गई, जो बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. सैकनिलक के अनुसार, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक 326.75 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. ओपनिंग डे पर मूवी ने 31 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. आइए किस दिन मूवी ने कितने करोड़ कमाए, आपको बताते हैं-

  • छावा पहला दिन: 31 करोड़ रुपये
  • छावा दूसरा दिन: 37 करोड़ रुपये
  • छावा तीसरा दिन: 48.5 करोड़ रुपये
  • छावा चौथा दिन: 24 करोड़ रुपये
  • छावा पांचवां दिन: 25.25 करोड़ रुपये
  • छावा छठा दिन: 32 करोड़ रुपये
  • छावा सातवां दिन: 21.5 करोड़ रुपये
  • छावा आठवां दिन: 23.5 करोड़ रुपये
  • छावा 9वां दिन: 44 करोड़ रुपये
  • छावा 10वां दिन: 40 करोड़ रुपये

छावा की कुल कमाई- 326.75 करोड़ रुपये

मेरे हसबैंड की बीवी का तीसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

मेरे हसबैंड की बीवी का बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा. रविवार को मूवी ने उम्मीद से कम का कलेक्शन किया. इसमें अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह है.

  • मेरे हसबैंड की बीवी पहला दिन- 1.5 करोड़ रुपये
  • मेरे हसबैंड की बीवी दूसरा दिन- 1.7 करोड़ रुपये
  • मेरे हसबैंड की बीवी तीसरा दिन- 1.11 करोड़ रुपये

टोटल कमाई- 4.31 करोड़ रुपये

यह भी पढ़ें Chhaava: बॉलीवुड की इस सुपरस्टार ने किया छावा का रिव्यू, विक्की कौशल की परफॉर्मेंस पर कहा- आपके प्रदर्शन को देख हैरान हूं…

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola