Bobby Deol ने सालों बाद करियर में आए उतार-चढ़ाव पर तोड़ी चुप्पी, कहा- कोई अहमियत नहीं देना चाहता

Published by : Ashish Lata Updated At : 26 Sep 2025 5:39 PM

विज्ञापन

बॉबी देओल ने सालों बाद करियर में आए उतार-चढ़ाव पर तोड़ी चुप्पी

Bobby Deol: बॉबी देओल की एक्टिंग को आज भले ही दर्शक खूब पसंद कर रहे हो, लेकिन एक वक्त आया था, जब उनका काफी लो फेज चल रहा था. अब सालों बाद एक्टर ने अपने करियर के उतार-चढ़ाव पर बात की और बताया कि उन्हें कैसा फील होता था.

विज्ञापन

Bobby Deol: बॉबी देओल अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते है. हालांकि उनकी किस्मत एनिमल फिल्म से चमकी. हाल ही में वह “द बैड्स ऑफ़ बॉलीवुड” में नजर आए. जहां उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ हुई. उन्होंने अजय तलवार का किरदार निभाया था. इसी बीच बॉबी देओल ने अपने करियर के लो फेज को लेकर बात की.

बॉबी देओल ने करियर के उतार-चढ़ाव पर बात की

बॉबी देओल ने राज शमनी के पॉडकास्ट पर बात करते हुए अपने करियर के उतार-चढ़ाव पर बात की. उन्होंने कहा कि अपनी योग्यता पर संदेह होता है और हीन भावना जैसा फील होता था. उन्होंने कहा, “मेरी पत्नी मुझसे पूछती थी, ‘तुम अपने बारे में इतना कम क्यों सोचते हो?’ उन पांच-छह सालों में, मैं सचमुच अपने बारे में ज्यादा नहीं सोचता था. पार्टियों में भी, मैं एक कोने में बैठा रहता था. चर्चा से दूर रहता था. मुझे ऐसा लगता था कि कोई भी मुझसे बात नहीं करना चाहता या मुझे कोई अहमियत नहीं देना चाहता. जब मैं कहीं जाता था, तो मुझे इतनी तवज्जो नहीं मिलती थी. मैं बस खड़ा रहता था.”

अपनी असफलता पर क्या बोले बॉबी देओल

अपनी असफलता पर बात करते हुए बॉबी देओल ने कहा, “असफलता ने मुझे यह एहसास दिलाया है कि किसी भी चीज को हल्के में नहीं लेना चाहिए. सफलता मेरे पास आई, और फिर चली गई. अगर मैंने इसे फिर कभी अपने सिर पर हावी होने दिया, तो यह हाथ से निकल जाएगी और अगली बार और भी ज्यादा दुख देगी.”

बॉबी देओल के करियर के बारे में

दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के बेटे बॉबी देओल ने साल 1995 की फिल्म बरसात से अपने करियर की शुरुआत की. इस मूवी के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला. एक्टर ने 1990 के दशक के अंत और 2000 के दशक की शुरुआत में कई हिट फिल्में दीं, जिनमें गुप्त, सोल्जर, अजनबी और हमराज शामिल हैं. बाद में इसमें गिरावट आई. एक्टर का 2.0 वर्जन एनिमल से शुरू हुआ.

यह भी पढ़ें- Jolly LLB 3 Box Office Collection: सुस्त पड़ी बागी 4 की कमाई, 8वें दिन किया महज इतना कलेक्शन

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola