Bobby Deol ने बेटे आर्यमन के बॉलीवुड डेब्यू पर तोड़ी चुप्पी, बोले- नेपोटिज्म हमेशा काम नहीं करता

Updated:
विज्ञापन
Bobby Deol on Son Aryaman Bollywood Debut

बॉबी देओल ने बेटे आर्यमन देओल के बॉलीवुड डेब्यू पर की बात, फोटो- इंस्टाग्राम

Bobby Deol ने बेटे आर्यमन देओल के बॉलीवुड डेब्यू पर अपनी चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने कहा, “मैं उसे लॉन्च नहीं कर रहा हूं.” एक्टर ने बताया कि आज के समय में स्टारकिड्स को खुद को साबित करने के लिए सिर्फ एक मौका मिलता है.

विज्ञापन

Bobby Deol: धर्मेंद्र और उनके बड़े बेटे सनी देओल जहां अपनी-अपनी पीढ़ी के सुपरस्टार रहे हैं, वहीं छोटे बेटे बॉबी देओल ने हाल के वर्षों में अपनी मेहनत से जबरदस्त पहचान बनाई है. अब अभिनेता ने अपने बेटे आर्यमन देओल के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर खुलकर बात की है.

हाल ही में एबीपी लाइव को दिए इंटरव्यू में बॉबी देओल ने साफ कहा कि वे अपने बेटे आर्यमन को लॉन्च नहीं करेंगे, बल्कि किसी अच्छे फिल्ममेकर के सही स्क्रिप्ट के साथ आने का इंतजार कर रहे हैं. आइये बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा.

बॉबी देओल ने बेटे के बॉलीवुड डेब्यू पर क्या कहा?

बॉबी देओल ने कहा, “मैं उसे लॉन्च नहीं कर रहा हूं, बल्कि किसी ऐसे व्यक्ति का इंतजार कर रहा हूं जो उसके लिए एक बेहतरीन स्क्रिप्ट लेकर आए. मैंने अपने बेटे से कहा है कि जब तक वह डेब्यू नहीं करता, खुद पर मेहनत करे. आज के दर्शक ईमानदार हैं, उन्हें केवल एक ही मौका मिलता है, अगर कनेक्ट हो गए तो ठीक, वरना बात खत्म.”

बॉबी देओल: “नेपोटिज्म हमेशा काम नहीं करता”

बॉबी देओल ने यह भी माना कि आज के समय में स्टारकिड्स को खुद को साबित करने के लिए एक से अधिक मौके नहीं मिलते. उन्होंने अपने भाई सनी देओल के बेटों करण और राजवीर देओल का उदाहरण देते हुए कहा कि नेपोटिज्म हमेशा काम नहीं करता.

बॉबी बोले, “मेरे भाई के बेटों के लिए भी यह आसान नहीं रहा है. सिर्फ इसलिए कि वे सनी देओल के बेटे और धर्मेंद्र के पोते हैं, इसका मतलब यह नहीं है कि उनके करियर ने उड़ान भरी. उन्हें कड़ी मेहनत करनी पड़ी है और वे अभी भी कर रहे हैं.”

उन्होंने यह भी कहा, “कई स्टारकिड्स आगे नहीं बढ़ पाए, जबकि बाहरी लोग जैसे मेरे पिता धर्मेंद्र सफल हुए. सुपरस्टार का बेटा होना सौभाग्य की बात है, लेकिन असली पहचान काम से बनती है.”

यह भी पढ़ें: The Raja Saab: प्रभास की फिल्म इस साल नहीं होगी रिलीज, देरी पर निर्माता ने तोड़ी चुप्पी, बोले- VFX सुपरवाइजर ने दी धमकी, जानें नई डेट

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola