Bhooth Bangla: भूल भुलैया 2 की मंजुलिका की हुई फिल्म भूत बंगला में एंट्री, बोली- हम यहां बंद…

Author :Divya Keshri
Published by :Divya Keshri
Updated at :12 Jan 2025 11:47 AM
विज्ञापन
tabu in Bhooth Bangla

tabu in Bhooth Bangla

Bhooth Bangla: अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला में बॉलीवुड की एक पॉपुलर एक्ट्रेस की एंट्री हो गई है. फिल्म को लेकर उस एक्ट्रेस ने खुद खुलासा किया है. फिल्म अगले साल 2026 मं रिलीज होगी.

विज्ञापन

Bhooth Bangla: बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म स्काई फोर्स को लेकर चर्चा में है. फिल्म 24 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस बीच एक्टर अपनी अगली फिल्म भूत बंगला को लेकर भी सुर्खियों में है. ये एक हॉरर कॉमेडी है, जो अगले साल यानी 2026 में रिलीज होगी. फिल्म में अक्षय के अलावा परेश रावल, वामिका गब्बी, राजपाल यादव और असरानी भी हैं. अब तब्बू ने भी कंफर्म कर दिया कि वह फिल्म का हिस्सा हैं.

तब्बू होंगी फिल्म भूत बंगला का हिस्सा

काफी समय से सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा थी कि फिल्म भूत बंगला का हिस्सा तब्बू भी होंगी. अब ये कंफर्म हो गया. एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर सेट से एक तसवीर शेयर की. फोटो के सात उन्होंने लिखा कि, हम यहां बंद हैं. फोटो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, डॉक्टर आदित्य श्रीवास्तव से मुलाकात करतीं मंजुलिका. एक यूजर ने लिखा, इसका इंतजार नहीं कर सकता. एक यूजर ने लिखा, हेराफेरी के बाद वापस. एक यूजर ने लिखा, अक्षय और तब्बू की जोड़ी कमाल की है. एक यूजर ने लिखा, भूत कौन बनेगा.

14 साल बाद प्रियदर्शन संग काम कर रहे अक्षय कुमार

अक्षय कुमार 14 साल बाद प्रियदर्शन के साथ काम कर रहे हैं. इस बारे में पिछले साल एक्टर ने अपने बर्थडे पर फैंस को बताया था. उनकी स्काई फोर्स 24 जनवरी 2025 को रिलीज होगी, जिसमें वीर पहारिया और सारा अली खान भी अहम किरदार में दिखेंगी. फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और इसपर दर्शकों और आलोचकों ने पॉजिटिव रिव्यूज दिया था. ये एक देशभक्ति वाली मूवी है और यह संदीप केलवानी और अभिषेक कपूर की ओर से निर्देशित है. इसके अलावा एक्टर्स के पास कई सारी फिल्में है, जिसमें वेलकम टू द जंगल, कन्नप्पा हैं.

यह भी पढ़ें- Dune Prophecy OTT Release: तब्बू की पहली हॉलीवुड सीरीज का ट्रेलर रिलीज, सिस्टर फ्रांसेस्का के किरदार में एक्ट्रेस की दिखीं झलक

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola