अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ का पहला रिव्यू आया सामने, इंटरवल सीन करेगा रोंगटे खड़े

भूत बंगला का पोस्टर, फोटो- इंस्टाग्राम
Bhooth Bangla First Review: अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ को पहले रिव्यू में 4 स्टार मिले हैं. फिल्म के हॉरर, कॉमेडी और सस्पेंस के बैलेंस की तारीफ की गई है. खासकर इंटरवल सीन को बेहद दमदार बताया गया है.
Bhooth Bangla First Review: भूत बंगला 17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसके पेड प्रीव्यू 16 अप्रैल की रात से शुरू हो जाएंगे. प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म में अक्षय कुमार लीड रोल में नजर आएंगे. फिल्म की रिलीज से पहले ही इसका पहला रिव्यू सोशल मीडिया पर सामने आ गया है.
पहले रिव्यू में ‘भूत बंगला’ ने जीता दिल
साउथ के ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने फिल्म देखने के बाद सोशल मीडिया पर इसका रिव्यू शेयर किया. उन्होंने फिल्म को 5 में से 4 स्टार दिया है. उन्होंने एक्स पर लिखा, यह फिल्म एक परतदार सुपरनैचुरल कहानी के रूप में सामने आती है, जो वधुसुर की डरावनी कथा और एक ऐसे गांव पर आधारित है, जो लंबे समय से उसकी काली ताकत के असर में है. इस कहानी के केंद्र में एक भूतिया बंगला भी है. फिल्म की सबसे खास बात यह है कि इसमें भूत और इंसानों के बीच एक अलग तरह का रिश्ता दिखाया गया है, जिसमें डर के साथ-साथ हास्य का भी बैलेंस बना रहता है, जो दर्शकों को अंत तक बांधे रखता है.
अक्षय कुमार की जबरदस्त एक्टिंग
अक्षय कुमार ने अपने करियर के बेहतरीन परफॉर्मेंस में से एक दिया है. उन्होंने कॉमिक टाइमिंग और गंभीर सीन के बीच बेहतरीन बैलेंस बनाया है. परेश रावल और राजपाल यादव ने भी अपनी शानदार कॉमिक केमिस्ट्री से फिल्म के पहले हिस्से को बेहद मनोरंजक बना दिया है. इंटरवल का सीन काफी दमदार है, जो रोंगटे खड़े कर देता है. इसके बाद फिल्म धीरे-धीरे अपने रहस्यों को खोलती है और दर्शकों को आखिर तक जोड़े रखती है.अगर आपने ‘भूल भुलैया’ पसंद की थी, तो यह फिल्म भी आपको उसी तरह का नॉस्टैल्जिक अनुभव दे सकती है.
स्टार कास्ट की जानकारी
फिल्म में अक्षय कुमार के साथ तब्बू, परेश रावल, राजपाल यादव, असरानी, मिथिला पालकर और वामिका गब्बी जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. ‘भूत बंगला’ पहले 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, फिर बाद में इसे एक हफ्ते आगे बढ़ाकर 17 अप्रैल कर दिया गया . फिल्म को U/A 16+ सर्टिफिकेट मिला है और इसका कुल रनटाइम करीब 164 मिनट है.
यह भी पढ़ें- Bhooth Bangla: रिलीज से पहले ही आया ‘भूत बंगला’ का रिव्यू, क्लाइमैक्स का हुआ खुलासा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




