बॉक्स ऑफिस पर ‘डकैत’ की हालत खराब, 6 दिन में भी नहीं वसूल पाई आधा बजट
Dacoit Box Office Collection Day 6
Dacoit Box Office Collection Day 6: ‘डकैत’ बॉक्स ऑफिस पर कमजोर प्रदर्शन कर रही है. रिलीज के 6 दिन बाद फिल्म 27 करोड़ के करीब पहुंची लेकिन 70 करोड़ का आधा बजट भी वसूल नहीं कर पाई. लगातार गिरती कमाई और ‘धुरंधर 2’ की टक्कर ने फिल्म की मुश्किलें बढ़ा दी हैं.
Dacoit Box Office Collection Day 6: आदिवी शेष और मृणाल ठाकुर स्टारर रोमांटिक-एक्शन फिल्म ‘डकैत’ बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों पर खरी उतरती नजर नहीं आ रही है. 10 अप्रैल को रिलीज हुई इस फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला था. शुरुआत ठीक-ठाक रही, लेकिन इसके बाद कमाई की रफ्तार लगातार कमजोर पड़ती गई.
ओपनिंग से लेकर अब तक कैसा रहा कलेक्शन
फिल्म ने पहले दिन 6.55 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी. दूसरे दिन यह आंकड़ा बढ़कर 6.85 करोड़ रुपये पहुंचा, जबकि तीसरे दिन 6.40 करोड़ रुपये की कमाई हुई. हालांकि इसके बाद वीकडेज में फिल्म की कमाई में बड़ी गिरावट देखने को मिली.

चौथे दिन फिल्म ने 2.70 करोड़ रुपये और पांचवें दिन 3 करोड़ रुपये का कारोबार किया. वहीं सैकनिल्क की शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, छठे दिन ‘डकैत’ ने लगभग 1.55 करोड़ रुपये की कमाई की है.
6 दिनों में कुल कमाई 27 करोड़ के पार
इन आंकड़ों को जोड़कर देखें तो ‘डकैत’ की कुल कमाई अब लगभग 27.05 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है. हालांकि यह आंकड़ा फिल्म के बजट के मुकाबले काफी कम माना जा रहा है.
बजट वसूलने में नाकाम फिल्म
करीब 70 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म रिलीज के 6 दिन बाद भी अपनी आधी लागत तक नहीं पहुंच पाई है. लगातार गिरती कमाई ने मेकर्स की चिंता बढ़ा दी है और फिल्म के फ्लॉप होने की आशंका गहराने लगी है.
फिल्म की कहानी और स्टारकास्ट
‘डकैत’ एक बदले की भावना पर आधारित कहानी है, जिसमें आदिवी शेष एक गुस्सैल कैदी की भूमिका निभाते हैं. फिल्म में प्रेम, धोखा और पछतावे की भावनाओं को दिखाया गया है. मृणाल ठाकुर उनकी एक्स-गर्लफ्रेंड के किरदार में नजर आती हैं. इसके अलावा फिल्म में अनुराग कश्यप, प्रकाश राज, अतुल कुलकर्णी और अन्य कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं.
यह भी पढ़ें: ‘टॉक्सिक’ से लेकर ‘कॉकटेल 2’ तक, जून 2026 में सिनेमाघरों में होगा इन फिल्मों का दबदबा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए