बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने को तैयार वरुण धवन, इन 5 बिग बजट फिल्मों से मचाएंगे गदर

Updated:
विज्ञापन
Varun Dhawan

Varun Dhawan

Varun Dhawan: वरुण धवन अपनी अपकमिंग फिल्मों के साथ बड़े पर्दे पर वापसी के लिए तैयार हैं. ‘है जवानी तो इश्क होना है’ समेत कई बड़े प्रोजेक्ट्स के जरिए वह रोमांस, एक्शन और कॉमेडी में नजर आएंगे, जिससे बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हलचल देखने को मिल सकती है.

विज्ञापन

Varun Dhawan: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं. खासतौर पर उनकी रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ ने फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया है. फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आते ही दर्शकों का इंतजार और बढ़ गया है. लेकिन यह सिर्फ शुरुआत है, क्योंकि वरुण के पास आने वाले समय में कई बड़े प्रोजेक्ट्स लाइन में हैं.

‘है जवानी तो इश्क होना है’ से होगी शुरुआत

वरुण धवन जल्द ही ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में नजर आएंगे. इस फिल्म में उनके साथ Mrunal Thakur और Pooja Hegde अहम भूमिकाओं में दिखेंगी. फिल्म का निर्देशन David Dhawan कर रहे हैं. यह पिता-पुत्र की हिट जोड़ी की तीसरी फिल्म है, जो 22 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

‘ऑपरेशन सिंदूर’ में दिख सकते हैं एक्शन अवतार

खबरों के मुताबिक, Vivek Agnihotri की फिल्म ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के लिए वरुण धवन को अप्रोच किया गया है. हालांकि अभी इस प्रोजेक्ट को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन अगर सब ठीक रहा तो दर्शकों को उनका दमदार एक्शन अवतार देखने को मिल सकता है.

‘बदलापुर 2’ का भी इंतजार

साल 2015 में आई फिल्म ‘बदलापुर’ को दर्शकों ने काफी पसंद किया था. अब इसके सीक्वल ‘बदलापुर 2’ को लेकर भी चर्चा तेज है. निर्देशक Sriram Raghavan इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं. हालांकि अभी इसकी आधिकारिक घोषणा बाकी है, लेकिन फैंस को इससे काफी उम्मीदें हैं.

‘नो एंट्री 2’ में कॉमेडी का तड़का

‘नो एंट्री 2’ भी वरुण धवन की चर्चित फिल्मों में शामिल है. इस मल्टीस्टारर फिल्म को Boney Kapoor प्रोड्यूस कर रहे हैं. फिल्म में पहले Diljit Dosanjh भी नजर आने वाले थे, लेकिन अब नए स्टार की तलाश जारी है.

लंबी लाइनअप से बढ़ी उम्मीदें

वरुण धवन की इन अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट को देखकर साफ है कि वह आने वाले समय में बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका करने की तैयारी में हैं. रोमांस, एक्शन और कॉमेडी- हर जॉनर में खुद को साबित करने की कोशिश कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: क्या करण कुंद्रा-तेजस्वी प्रकाश ने कर ली सीक्रेट शादी? एक्टर ने तोड़ी चुप्पी

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola