रविवार को बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘भूत बंगला’, कलेक्शन में उछाल

Published by :Divya Keshri
Published at :27 Apr 2026 10:09 AM (IST)
विज्ञापन
Bhooth Bangla Box Office Collection Day 10

भूत बंगला, फोटो- इंस्टाग्राम

Bhooth Bangla Collection: फिल्म ‘भूत बंगला’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है. फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. आइए आपको दसवें दिन की कमाई बताते हैं.

विज्ञापन

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 10: अक्षय कुमार और निर्देशक प्रियदर्शन की हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ ने धीमी शुरुआत की. हालांकि फिल्म ने धीमी शुरुआत के बाद शानदार वापसी की है और अब यह तेजी से आगे बढ़ रही है. दूसरे शनिवार को ही फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था. रविवार को इसकी कमाई में और बढ़ोतरी दर्ज की गई. sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, ‘भूत बंगला’ ने रविवार (दसवें दिन) को 12.50 करोड़ की कमाई की है, जो शनिवार के 10.75 करोड़ से ज्यादा है. पहले हफ्ते के अंत तक फिल्म का कुल कलेक्शन करीब 84.4 करोड़ पहुंच गया था.

भारत में फिल्म ने कितनी कमाई की?

भारत में अब तक फिल्म की कुल नेट कमाई लगभग 113.40 करोड़ हो चुकी है, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 134.98 करोड़ तक पहुंच गया है. इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 130 करोड़ से अधिक हो चुका है.

असरानी को लेकर अक्षय कुमार का भावुक संदेश

भूत बंगला’ की रिलीज से पहले अक्षय कुमार ने दिवंगत एक्टर असरानी को याद करते हुए एक भावुक पोस्ट लिखा था. उन्होंने लिखा था, “कभी-कभी कोई तस्वीर सिर्फ यादों का एक हिस्सा नहीं होती, बल्कि पूरी यात्रा को समेट लेती है. यह तस्वीर हमारी फिल्म ‘भूत बंगला’ की शूटिंग के दौरान की है. यह मेरी असरानी जी के साथ दूसरी आखिरी फिल्म थी. हमने साथ में कुल 12 फिल्में की हैं और हर फिल्म में मैंने उनसे कुछ नया सीखा है, यह हर बार एक मास्टरक्लास की तरह होता था. उनकी कॉमेडी हमेशा बहुत आसान लगती थी, लेकिन असल में यह एक बहुत कठिन कला है. असरानी जी इस कला के मास्टर थे और हमेशा रहेंगे. ‘भूत बंगला’ कल रिलीज हो रही है और मेरे लिए यह सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक याद, एक श्रद्धांजलि और उस महान कलाकार को सलाम है. असरानी जी, आप हमेशा याद रहेंगे.”

यह भी पढ़ें- अक्षय कुमार की फिल्म ने मचाई धूम, 100 करोड़ क्लब में एंट्री, वर्ल्डवाइड कमा लिए इतने करोड़

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola