अंबानी परिवार के साथ रिहाना ने उतारी भगवान की आरती, ईशा-राधिका संग खेली फूलों की होली

Edited by Anushka Singh
Updated:
विज्ञापन

रिहाना अंबानी के घर में, फोटो- फेसबूक

Rihanna Ambani House Visit: ग्लोबल सुपरस्टार रिहाना एक बार फिर भारत पहुंचीं और अंबानी परिवार की मेहमान बनीं.

विज्ञापन

Rihanna Ambani House Visit: दुनियाभर में मशहूर अमेरिकन सिंगर रिहाना इन दिनों भारत दौरे पर हैं. हाल ही में वह मुंबई में अंबानी परिवार के घर पर पहुंचीं, जहां उनका बेहद भव्य और पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया. रिहाना ने ईशा अंबानी के साथ फूलों की होली खेली, बल्कि भगवान की आरती उतारकर भारतीय संस्कृति का दिल भी जीत लिया. इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं.

आरती और भारतीय संस्कृति का जादू

अंबानी परिवार के घर पहुंचने पर रिहाना का स्वागत मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी और छोटी बहू राधिका मर्चेंट ने किया. रिहाना यहां के माहौल में पूरी तरह रची-बसी नजर आईं. उन्होंने परिवार के साथ मिलकर भगवान की आरती की. रिहाना भारतीय सभ्यता और परंपराओं को देखकर काफी प्रभावित दिखीं.

ईशा अंबानी के साथ फूलों की होली

पूजा-पाठ के बाद रिहाना ने अंबानी परिवार के साथ फूलों की होली का आनंद लिया. खासकर ईशा अंबानी और रिहाना ने एक-दूसरे पर फूलों की बारिश की और इस पल को जमकर एंज्वॉय किया. इस मौके पर ईशा अंबानी ने रिहाना को एक बहुत ही कीमती और खास तोहफा भी दिया, जिसे देखकर सिंगर के चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान आ गई .

बिजनेस और दोस्ती का पुराना रिश्ता

आपको बता दें कि रिहाना और अंबानी परिवार का रिश्ता काफी पुराना है. रिहाना का ब्यूटी ब्रांड अब मुकेश अंबानी की कंपनी के साथ मिलकर भारत में अपना कारोबार बढ़ा रहा है. इससे पहले साल 2024 में भी रिहाना अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में परफॉर्म करने के लिए भारत आई थीं.

यह भी पढ़ें: चित्रांगदा ने सलमान खान के अनप्रोफेशनल होने की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, कहा- मिलनसार इंसान हैं

विज्ञापन
Anushka Singh

लेखक के बारे में

By Anushka Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola