Bhoot Bangla: ‘यह वाकई अजीब है…’ अक्षय कुमार की आगामी फिल्म ‘भूत बंगला’ का हिस्सा बनने पर ये क्या बोल गईं तब्बू?

Updated:
विज्ञापन

Tabu on Bhoot Bangla

Bhoot Bangla: अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ में तब्बू एक्ट्रेस की एंट्री हो चुकी है. ऐसे में एक्ट्रेस ने फिल्म में शामिल होने पर चुप्पी तोड़ी है. आइए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा है.

विज्ञापन

Bhoot Bangla: अक्षय कुमार अपनी पसंदीदा जॉनर कॉमेडी में हॉरर का तड़का लगाकर साल 2025 की एंटीसिपेटेड फिल्म ‘भूत बंगला’ के साथ एक बार फिर बड़े पर्दे पर कब्जा करने आ रहे हैं. इस फिल्म की खास बात यह है कि इसके निर्देशन की कमान उन्हीं की सुपरहिट फिल्में जैसे हेरा फेरी, भूल भुलैया और गरम मसाला के डायरेक्टर प्रियदर्शन संभाल रहे हैं. इस फिल्म से 15 साल बाद अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की हिट एक्टर-डायरेक्टर जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर कमाल करेगी, जिसका इंतजार दर्शकों को लंबे वक्त से है.

अब इस फिल्म में एक और एक्ट्रेस की एंट्री हो चुकी है, जो पहले भी अक्षय कुमार और प्रियदर्शन के साथ काम कर चुकी है. यह और कोई नहीं, बल्कि तब्बू है, जो उनके साथ हेरा फेरी में अनुराधा के किरदार में नजर आई थीं. ऐसे में अब वापस से इनके साथ काम करने पर एक्ट्रेस को कैसा महसूस हो रहा है, उसपर उन्होंने खुलकर बात की है. आइए बताते हैं सबकुछ.

भूत बंगला का हिस्सा बनने पर क्या बोलीं तब्बू?

एक्ट्रेस तब्बू 25 साल बाद डायरेक्टर प्रियदर्शन और अक्षय कुमार के साथ काम करने जा रही हैं. उन्होंने हाल ही में भूत बंगला का हिस्सा बनने पर चुप्पी तोड़ी और हॉलीवुड रिपोर्टर के साथ एक इंटरव्यू में कहा, “मैं एक्साइटेड हूं क्योंकि मैं हेरा फेरी (2000) के बाद प्रियदर्शन और अक्षय के साथ काम कर रही हूं और क्रू (2024) के तुरंत बाद एकता के साथ काम कर रही हूं.”

‘मैंने इतने सालों से अक्षय या प्रियदर्शन…’

तब्बू ने आगे कहा, “यह वाकई अजीब है क्योंकि मुझे ऐसा लगता है कि मैं घर (भूत बंगला का सेट) जा रही हूं. मैंने इतने सालों से अक्षय या प्रियदर्शन के साथ काम नहीं किया है. मैं इन पिछले कुछ सालों में अक्षय से मिली भी नहीं हूं, लेकिन एक सुकून है. ऐसा नहीं लगता कि ‘हे भगवान, कुछ नया शुरू हो रहा है’, क्योंकि ये ऐसे लोग हैं जिन्हें मैं इतने लंबे समय से जानती हूं. मैं यह देखने के लिए एक्साइटेड हूं कि इतने सालों के बाद इन दोनों के साथ काम करना कैसा रहता है.”

भूत बंगला कब रिलीज होगी?

प्रियदर्शन की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ में अक्षय कुमार और तब्बू की अहम भूमिकाओं में हैं. यह फिल्म अगले साल 2 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. खबर है कि इस फिल्म में परेश रावल और वामिका गब्बी जैसे कलाकार भी शामिल हो सकते हैं.

Prabhat Khabar Premium Story: क्या बॉलीवुड वालों का बोरिया–बिस्तर बांध देंगे साउथ वाले? दर्शकों के ना जुड़ पाने का यहां जानें कारण

विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola