Bhool Chuk Maaf Box Office Collection Day 1: राजकुमार राव की फिल्म ने पहले दिन कितनी कमाई की? जानें हिट या फ्लॉप का हाल
Published by : Divya Keshri Updated At : 24 May 2025 7:48 AM
Bhool Chuk Maaf Box Office Collection Day 5
Bhool Chuk Maaf Box Office Collection Day 1: राजकुमार राव और वामिका गब्बी की फिल्म 'भूल चूक माफ' को करण शर्मा ने डायरेक्ट किया है और दिनेश विजान ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म को मिक्स रिस्पॉन्स मिल रहे हैं. आइए जानते हैं पहले दिन की कमाई क्या रही.
Bhool Chuk Maaf Box Office Collection Day 1: राजकुमार राव और वामिका गब्बी स्टारर फिल्म भूल चूक माफ काफी कंफ्यूजन के बाद 23 मई को सिनेमाघरों में आई. इसे मैडॉक फिल्म्स के दिनेश विजान ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म का निर्देशन करण शर्मा ने किया है. कुछ दर्शकों को फिल्म की सिंपल कहानी पसंद आई. तो कुछ यूजर्स को स्क्रिप्ट और स्क्रीनप्ले कमजोर लगी. फिल्म की टक्कर सुनील शेट्टी, सूरज पंचोली की फिल्म केसरी वीर से हुई. आइए आपको बताते हैं भूल चुक माफ ने ओपनिंग डे पर कितनी कमाई की.
फिल्म भूल चूक माफ ने ओपनिंग डे पर की इतनी कमाई
फिल्म भूल चूक माफ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक प्रदर्शन किया. Sacnilk.com के अनुसार रिलीज के पहले दिन मूवी ने 6.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. मेकर्स इससे बेहतर ओपनिंग की उम्मीद कर रहे थे. 18 अप्रैल को रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म केसरी चैप्टर 2 की ओपनिंग नंबर्स को राजकुमार राव की फिल्म पीछे नहीं कर पाई. केसरी 2 ने पहले दिन करीब 7.75 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था. अब देखना दिलचस्प होगा कि भूल चूक माफ वीकेंड तक बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत कर पाती है या नहीं.
जानें भूल चुक माफ की क्या है कहानी
फिल्म भूल चुक माफ की कहानी रंजन तिवारी नाम के लड़के की है, जो बनारस में अपने माता-पिता के साथ रहता है. रंजन, तितली मिश्रा नाम की लड़की से प्यार करता है और उससे शादी करना चाहता है. दोनों भागकर शादी करने की प्लानिंग करते हैं, लेकिन उनका मन बदल जाता है. दोनों सीधा पुलिस स्टेशन पहुंच जाते हैं. अपने माता-पिता को उनके इस अधूरे प्लान के बारे में पता चलता है. दोनों के माता-पिता मान जाते हैं और तितली के पिता रंजन के सामने एक शर्त रखते है कि रंजन को दो महीने के अंदर सरकारी जॉब हासिल करनी होगी. इस दौरान रंजन टाइम लूप में फंस जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










