Bhool Bhulaiyaa OTT: थिएटर्स में कार्तिक की 'भूल भुलैया 3', तो ओटीटी पर अक्षय की फिल्म मचा रही है धमाल, यहां हुई स्ट्रीम
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 07 Nov 2024 6:00 PM
Bhool Bhulaiyaa OTT: कार्तिक आर्यन की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूल भुलैया 3' के थिएटर रिलीज के बीच अक्षय कुमार की भूल भुलैया ओटीटी पर दस्तक दे चुकी है. इसके साथ ही उनकी यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर टॉप 5 में ट्रेंड भी कर रही है.
Bhool Bhulaiyaa OTT: कार्तिक आर्यन स्टारर हॉरर-कॉमेडी फिल्म भूल भुलैया 3 थिएटर्स में रिलीज हो गई है. अनीश बज्मी की निर्देशित यह फिल्म 1 नवंबर को दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक दी है. इस फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ विद्या बालन, माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी नजर आई हैं. फिल्म की कहानी एक बार मंजुलिका और रूह बाबा के इर्द गिर्द घूमती है लेकिन एक ट्विस्ट के साथ. इस बार फिल्म में एक नहीं, दो-दो मंजुलिका डर का माहौल बनाते नजर आ रही हैं. और मेकर्स ने फिल्म की एंडिंग ऐसी रखी है कि आप हक्के-बक्के रह जाएंगे. इसी बीच इस फिल्म को टक्कर देने के लिए अक्षय कुमार की भूल भुलैया भी ओटीटी पर रिलीज हो गई है.
भूल भुलैया ओटीटी रिलीज
भूल भुलैया फ्रेंचाइजी की ओजी फिल्म भूल भुलैया ओटीटी पर रिलीज हो गई है. इसके साथ ही मेकर ने इसके दूसरे पार्ट यानी कार्तिक आर्यन स्टारर भूल भुलैया 2 भी ओटीटी पर रिलीज कर दिया है. दोनों फिल्में एक ही प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम कर रही हैं. ऐसे में अगर आप इन्हें देखने चाहते हैं तो आप इसे नेटफ्लिक्स पर एंजॉय कर सकते हैं.
भूल भुलैया के बारे में
अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूल भुलैया’ इस फ्रेंचाइजी की अबतक की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली फिल्म है. इस फिल्म में अक्षय कुमार और विद्या बालन मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म में विद्या बालन ने मंजुलिका का किरदार निभाया है. जबकि अक्षय ने एक साइकियाट्रिस्ट की भूमिका निभाई है, जो विद्या बालन के अंदर से मंजुलिका की आत्म को बाहर निकालता है. यह फिल्म पूरे भारत में चौथे नंबर पर नेतफ्ली पे ट्रेंड कर रही है. इसके अलावा कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 2 इस रेस में पीछे है. उनकी फिल्म छठवें नंबर पर नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही है. भूल भुलैया के अलावा अक्षय कुमार की खेल खेल में भी नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही है.
Also Read: Bhagam Bhag Again: 18 साल बाद दोबारा दर्शकों को हंसते नजर आएंगे अक्षय-परेश और गोविंदा, रिपोर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










