Bholaa Starcast Fees: अजय देवगन ने ली 'भोला' के लिए भारी भरकम फीस, जानें तब्बू और अभिषेक बच्चन ने कितनी ली रकम

Published by : Divya Keshri Updated At : 31 Mar 2023 1:22 PM

विज्ञापन

Bholaa Starcast Fees: फिल्म 'भोला' में अजय देवगन एक पिता का रोल निभा रहे है, जो जेल से छूटने के बाद पहली बार अपनी बेटी से मिलने जाते है. लेकिन बेटी से मिलने से पहले कहानी में कई ट्विस्ट आ जाते है. ये ट्विस्ट जानने के लिए आपको मूवी देखना होगा.

विज्ञापन

Bholaa Starcast Fees: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की फिल्म ‘भोला’ को रिलीज होने में सिर्फ कुछ दिन बच गए है. 30 मार्च को आप फिल्म को सिनेमाघरों में देख सकते है. एक बार फिर से अजय दमदार किरदार निभाते दिखेंगे. तब्बू इसमें पुलिस ऑफिस का रोल प्ले कर रही है. अजय, तब्बू के अलावा इसमें संजय मिश्रा, किरण कुमार, अमाला पॉल भी है. चलिए आपको बताते है भोला बनने के लिए एक्टर ने कितनी फीस ली है.

फिल्म ‘भोला’ के लिए अजय देवगन ने लिए इतने रुपये

फिल्म ‘भोला’ में अजय देवगन एक पिता का रोल निभा रहे है, जो जेल से छूटने के बाद पहली बार अपनी बेटी से मिलने जाते है. लेकिन बेटी से मिलने से पहले कहानी में कई ट्विस्ट आ जाते है. ये ट्विस्ट जानने के लिए आपको मूवी देखना होगा. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर ने फिल्म में काम करने के लिए मोटी फीस ली है. उन्होंने 30 करोड़ रुपये लिए हैं.

तब्बू- दीपक डोबरियाल ने लिए इतने रकम

तब्बू फिल्म भोला में एक बार फिर से अजय देवगन के साथ दिख रही है. दोनों की जोड़ी फिर से बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखाएंगी. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस ने फिल्म के लिए 4 करोड़ रुपये लिए है. जबकि दीपक डोबरियाल इसमें विलेन के रोल में दिख रहे है. उन्हें विलेन बनने के लिए 65 लाख रुपये मिले है.

Also Read: Bholaa First Review: रिलीज से पहले ही सामने आया अजय देवगन की ‘भोला’ का पहला रिव्यू, जानिए कैसी है ये फिल्म
अभिषेक बच्चन- संजय मिश्रा को मिले इतने रुपये

अभिनेता संजय मिश्रा एक बार फिर दमदार रोल भोला में निभाते दिखेंगे. मूवी के लिए एक्टर ने 85 लाख रुपये लिए है. वहीं, फैंस को अभिषेक बच्चन की झलक फिल्म में देखने मिलेगी. इसमें वो छोटा लेकिन अहम रोल निभा रहे है. इसके लिए उन्होंने 1 करोड़ रुपये लिए हैं. जबकि अमाला पॉल को 25 लाख रुपये मिले है. वो इसमें अजय देवगन के साथ रोमांस करती दिखेंगी.

खलनायकों का अलग लुक

भोला में दीपक डोबरियाल नेगेटिव रोल में दिखेंगे. मूवी में खलनायकों को अलग लुक देने के लिए स्टाइलिस्ट राधिका मेहरा ने काफी मेहनत की. इसपर अजय देवगन ने कहा, “मैं चाहता था कि यह खतरा गहराई तक जाए. इसका उद्देश्य भोला के रास्ते में आने वाले विभिन्न खलनायकों के लिए अलग-अलग पहचान बनाना था. भोला की दुनिया में जो खलनायक से भी ज्यादा पागल है वो खुद भोला है.”

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola