Bholaa Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर ‘भोला’ की पकड़ बरकरार, सामंथा रुथ की ‘शांकुतलम’ ने टेक दिए घुटने
Bholaa Box Office Collection Shaakuntalam Collection Day 3: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भोला ने रविवार को ठीक-ठाक बिजनेस किया. अजय देवगन की फिल्म अभी भी पिछले तीन हफ्तों में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म है. वहीं, साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु की ‘शांकुतलम’ दर्शकों को लुभा नहीं पा रही है.
Bholaa Box Office Collection: अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म ‘भोला‘ (Bholaa) की बॉक्स ऑफिस पर पकड़ अबतक है. फिल्म धीरे-धीरे ही सही, लेकिन आगे बढ़ रही है. इसे रिलीज हुए 18 दिन हो चुके है और मूवी ने अबतक 80 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. जबकि दुनिया भर में मूवी ने 112 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. वहीं, सामंथा रुथ प्रभु की ‘शांकुतलम’ (Shaakuntalam Collection Day 3) का बुरा हाल है.
अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भोला ने रविवार को ठीक-ठाक बिजनेस किया. अजय देवगन की फिल्म अभी भी पिछले तीन हफ्तों में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रविवार को मूवी ने 2.72 करोड़ की कमाई की और कुल कमाई अबतक 85.16 करोड़ हो गया है. कहा जा रहा है कि इस वीकेंड तक मूवी 90 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी.
साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु की ‘शांकुतलम’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, लेकिन ये दर्शकों को लुभा नहीं पा रही है. सामंथा की फिल्म शाकुंतलम कालिदास के नाटक अभिज्ञान शाकुंतलम से प्रेरित है. पहले दिन केवल 5 करोड़ रुपये कमाए और दूसरे दिन इसने सिर्फ 1.5 करोड़ की कमाई की. तीसरे दिन इसने 2 करोड़ का कलेक्शन किया, जो बहुत कम है. इसमें जयदेव मोहन, सचिन खेडेकर, प्रकाश राज, मोहन बाबू, अदिति बालन, मधु, जिशु सेनगुप्ता और अल्लू अरहा भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं.
Also Read: Sumona Chakravarti: कपिल शर्मा की ऑनस्क्रीन वाइफ के पास है कितनी संपत्ति? जानें सुमोना चक्रवर्ती की Net Worth
भोला लोकेश कनगराज द्वारा लिखित और निर्देशित तमिल फिल्म ‘कैथी’ की आधिकारिक हिंदी रीमेक है. फिल्म में अजय देवगन एक नायक की भूमिका में हैं, जो कल्पना से परे हर एक खलनायक को हिलाकर रख देते हैं. फिल्म में तब्बू ने हार्ड कोर एक्शन पर हाथ आजमाया है और अपने एक्शन सीक्वेंस खुद ही किए हैं. 2008 में यू, मी और हम, 2016 में शिवाय और 2022 में रनवे 34 के बाद भोला अजय की चौथी निर्देशित फिल्म है. फिल्म में संजय मिश्रा, विनीत कुमार और गजराज राव भी सहायक भूमिकाओं में हैं.
Also Read: Gadar 2: बेहद हसीन हैं तारा सिंह की बहू, बोल्डनेस में सास सकीना को देती हैं कड़ी टक्कर, PICS
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










