Battle of Galwan के सेट से सलमान खान ने शेयर की फर्स्ट फोटो, फौजी लुक में छा गए एक्टर, फैंस ने दिया ऐसा रिएक्शन

Published by : Ashish Lata Updated At : 09 Sep 2025 2:29 PM

विज्ञापन

बैटल ऑफ गलवान के सेट से सलमान खान का फर्स्ट लुक

Battle of Galwan: सलमान खान ने हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म अनाउंस की थी, जो अपूर्व लाखिया की ओर से निर्देशित है. अब भाईजान ने फिल्म के सेट से अपना पहला लुक शेयर किया, जिसे देखकर फैंस सुपरएक्साइटेड हो गए.

विज्ञापन

Battle of Galwan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. इन-दिनों एक्टर अपनी अपकमिंग फिल्म “बैटल ऑफ गलवान” को लेकर सुर्खियों में है. बीते दिनों भाईजान ने अपूर्व लाखिया की ओर से निर्देशित इस फिल्म का पहला मोशन पोस्टर शेयर करके इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था. अब अभिनेता ने सेट से एक BTS तस्वीर शेयर की, जिसमें वह फौजी लुक में दिखाई दे रहे हैं.

बैटल ऑफ गलवान के सेट से सलमान खान ने शेयर की फर्स्ट फोटो

सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर बैटल ऑफ गलवान के सेट से अपनी एक तस्वीर शेयर की. जिसमें उनका आधा चेहरा क्लैपबोर्ड के पीछे छिपा हुआ दिखाई दे रहा है, हालांकि उनकी आंखें सब कुछ बयां कर रही हैं और जादू बिखेर रही हैं. एक्टर के माथे पर खून लगा हुआ है. वहीं सेना की वर्दी पहने वह काफी आकर्षक लग रहे हैं.

सलमान खान की फर्स्ट फोटो देखकर क्या बोले फैंस

बैटल ऑफ गलवान से सलमान खान की फर्स्ट फोटो देखकर फैंस सुपरएक्साइटेड हो गए एक यूजर ने लिखा, ”#BattleOfGalwan अब ऑफिशियल तौर पर शुरू हो गया है! बीइंग सलमान फैन्स क्लब इंदौर टीम की ओर से शुभकामनाएं.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”भाई फिर से फॉर्म में आ गए हैं.. इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”भाई की आंखों में इस बार जुनून दिख रहा है… इसको कहते हैं जबरदस्त अनाउंसमेंट, सुल्तान, बंजरंगी भाईजान, किक और दबंग जैसी सुपरहिट फिल्म देना.”

बैटल ऑफ गलवान के बारे में

बैटल ऑफ गलवान भारत-चीन सीमा पर हुई सच्ची घटनाओं से प्रेरित है. यह फिल्म गलवान घाटी में हुई झड़पों के दौरान सैनिकों के साहस और चुनौतियों पर केंद्रित है. सलमान खान और चित्रांगदा सिंह इसमें नजरआएंगे.

यह भी पढ़ें- Rise And Fall में इग्नोर होने पर कंटेस्टेंट्स पर भड़के पवन सिंह, कहा- ‘मैं 30 सेकंड चुप रहकर टीवी पर दिखूंगा’

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola