Battle Of Galwan में सलमान खान संग काम करने पर चित्रांगदा सिंह ने तोड़ी चुप्पी, कहा- उनके फैंसे ने मुझे स्वीकार कर लिया

बैटल ऑफ गलवान में चित्रांगदा सिंह, फोटो- इंस्टाग्राम
Battle Of Galwan: सलमान खान अपनी अपकमिंग फिल्म बैटल ऑफ गलवान में एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह संग स्क्रीन शेयर कर रहे हैं. पहली बार एक्ट्रेस सलमान के साथ काम कर रही है. एक्टर संग काम करने पर चित्रांगदा सिंह ने रिएक्ट किया है.
Battle Of Galwan: सलमान खान अपनी अपकमिंग फिल्म बैटल ऑफ गलवान को लेकर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बने हुए हैं. अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बन रही फिल्म की शूटिंग भाईजान लेह में कर रहे हैं. मूवी में वह एक फौजी के किरदार में दिखेंगे. हाल ही में फिल्म से उनका पहला लुक मेकर्स ने रिवील किया था. इस लुक में वह काफी हैंडसम और जबरदस्त लगे थे. फिल्म में उनके साथ चित्रांगदा सिंह नजर आएंगी. पहली बार चित्रांगदा, सलमान के साथ स्क्रीन शेयर कर रही है. सलमान के साथ काम करने पर एक्ट्रेस ने रिएक्ट किया है.
बैटल ऑफ गलवान में सलमान खान संग काम करने पर चित्रांगदा सिंह ने कही ये बात
चित्रांगदा सिंह ने हिंदुस्तान टाइम्स संग बातचीत में सलमान खान संग अपनी जोड़ी को लेकर कहा, “सच कहूं तो जब मैं फिल्म में शामिल हुई थी तो थोड़ी नर्वस थी. वजह यह है कि सलमान के इतने बड़े फैन फॉलोइंग हैं और हमेशा उनकी तरफ बहुत ध्यान जाता है. इसलिए उनके काम के बारे में उनके फैंस की प्रतिक्रिया बहुत सुनने को मिलती है. मुझे खुशी है कि उन्होंने मुझे अपने हीरो अपने सलमान के साथ स्वीकार कर लिया. अब तक सब कुछ अच्छा रहा है, यह देखकर मैं खुश हूं.”
चित्रांगदा सिंह ने बैटल ऑफ गलवान को लेकर कहा ये
फिल्म बैटल ऑफ गलवान पर काम करते हुए चित्रांगदा सिंह ने कहा, “जाहिर है इस फिल्म पर काफी तैयारी हुई है क्योंकि यह बैटल ऑफ गलवान पर आधारित है. लेकिन यह सिर्फ लड़ाई तक ही सीमित नहीं है, बल्कि सैनिकों की भावनात्मक जिंदगी को भी दिखाती है उन्हें पति और पिता के रूप में, बेटों के रूप में. यह उनके व्यक्तिगत जीवन की कहानी है.”
हाउसफुल 5 में नजर आई थी चित्रांगदा सिंह
चित्रांगदा सिंह आखिरी बार फिल्म हाउसफुल 5 में नजर आई थी, जिसमें अक्षय कुमार, डिनो मोरिया, रितेश देशमुख, जैकी श्रॉफ, नाना पाटेकर सहित 17 एक्टर्स ने काम किया था. मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक ठाक प्रदर्शन किया था.
यह भी पढ़ें- Baaghi 4 Box Office Records: बागी 4 ने तोड़ा नया रिकॉर्ड, टाइगर श्रॉफ की टॉप 8 हिट फिल्मों में शामिलयह भी पढ़ें- The Bengal Files Box Office: द बंगाल फाइल्स हुई फ्लॉप, इस नयी फिल्म के सामने टेके घुटने, कलेक्शन चौंकाने वाला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










