Bajrangi Bhaijaan 2: सलमान खान की ‘बजरंगी भाईजान 2’ पर कबीर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- इसे बॉक्स ऑफिस…

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 16 Jul 2025 1:37 PM

विज्ञापन

Kabir Khan on Bajrangi Bhaijaan 2

Bajrangi Bhaijaan 2 को लेकर निर्देशक कबीर खान ने हाल ही में चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने 2015 में आई ब्लॉकबस्टर फ्रैंचाइजी 'बजरंगी भाईजान' के सीक्वल के लाने पर खुलकर बात की है.

विज्ञापन

Bajrangi Bhaijaan 2: सलमान खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ (2015) ने दर्शकों के दिलों में एक अलग ही जगह बना ली थी. मुन्नी और पवन की मासूम और इमोशनल कहानी आज भी लोगों को याद है. अब इस फिल्म के सीक्वल को लेकर एक बार फिर से चर्चा तेज हो गई है. फिल्म के निर्देशक कबीर खान ने हाल ही में इस विषय पर चुप्पी तोड़ी है. आइये बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा है.

‘शो ऑफ के लिए सीक्वल नहीं बनाएंगे’

पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में कबीर खान ने कहा, “मैंने और सलमान खान ने ‘बजरंगी भाईजान 2’ के बारे में बात की है. आज के वक्त जहां सभी फ्रैंचाइजी अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं और हम ‘बजरंगी भाईजान 2’ को लेकर सावधानी बरत रहे हैं, क्योंकि हम सिर्फ दिखावे के लिए पिछले दो दशकों की सबसे लोकप्रिय फिल्म का सीक्वल नहीं बनाना चाहते हैं.’

उन्होंने आगे कहा, “मैं ‘बजरंगी भाईजान 2’ का निर्देशन करना पसंद करूंगा वो भी सही कारणो से. मैं इसे बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों के लिए नहीं, बल्कि ‘बजरंगी भाईजान’ जैसी कल्ट फिल्म की विरासत के साथ न्याय करने के लिए करना चाहता हूं.”

कबीर खान के निर्देशन करियर पर नजर

कबीर खान हिंदी सिनेमा के उन गिने-चुने निर्देशकों में से हैं, जो सच्ची कहानियों और इमोशनल नैरेटिव को बेहतरीन अंदाज में पर्दे पर लाते हैं. उनकी फिल्में जैसे एक था टाइगर, बजरंगी भाईजान, 83 और न्यूयॉर्क, इन्हें दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों से सराहना मिली है.

हाल ही में वह ‘चंदू चैंपियन’ लेकर आए थे, जिसमें कार्तिक आर्यन लीड रोल में थे. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औसत प्रदर्शन कर सकी, लेकिन कंटेंट के लिए सराही गई.

यह भी पढ़े: Son Of Sardaar 2 Box Office Day 1: ओपनिंग पर महज इतने करोड़ की कमाई करेगी अजय देवगन की फिल्म, क्या टॉप 5 में होगी एंट्री

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola