Baaghi 4 को मिल रहे दर्शकों के प्यार पर टाइगर श्रॉफ ने तोड़ी चुप्पी, बोले- अब पहले जैसा नहीं रहा

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 07 Sep 2025 1:47 PM

विज्ञापन

टाइगर श्रॉफ ने 'बागी 4' को लेकर किया पोस्ट. Photo Source: Instagram

Baaghi 4: टाइगर श्रॉफ ने ‘बागी 4’ को मिले प्यार पर फैन्स को एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए धन्यवाद दिया. वहीं, हरनाज संधू ने बॉलीवुड डेब्यू पर इमोशनल पोस्ट शेयर किया. जानें फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और कहानी.

विज्ञापन

Baaghi 4: टाइगर श्रॉफ की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बागी 4’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. बड़ी उम्मीदों के साथ आई इस फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है. हालांकि इसने फ्रैंचाइजी की पिछली फिल्मों के मुकाबले थोड़ा कम बिजनेस किया, लेकिन ओपनिंग डे पर भारत में 12 करोड़ और वर्ल्डवाइड 17 करोड़ रुपये की कमाई करते हुए डबल डिजिट में शुरुआत की. इस बीच टाइगर ने फिल्म को मिलने वाले दर्शकों के प्यार का आभार जताते हुए एक पोस्ट शेयर किया है. इसमें उन्होंने क्या कुछ लिखा, आइए बताते हैं.

दर्शकों के प्यार पर टाइगर का रिएक्शन

टाइगर श्रॉफ ने इंस्टाग्राम पर फिल्म से अपना लुक शेयर करते हुए लिखा, “आपके प्यार और प्रतिक्रियाओं से अभिभूत हूं. भले ही अब पहले जैसा नहीं रहा… भाग 1 से उसी तरह प्यार करने के लिए धन्यवाद. #Baaghi4 अब सिनेमाघरों में!”

बॉलीवुड डेब्यू को लेकर हरनाज का इमोशनल पोस्ट

मिस यूनिवर्स हरनाज संधू ने ‘बागी 4’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया है. इंस्टाग्राम पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने लिखा, “सपनों से बड़े पर्दे तक… मेरा दिल कृतज्ञता से भरा है. यह पल मेरे परिवार के प्यार और आशीर्वाद के बिना संभव नहीं होता. पापा, मेरे एंजल… मैं आपको हर कदम पर, हर फ्रेम में अपने साथ रखती हूं.” उन्होंने अपने पोस्ट में #MyBaaghiForever और #Baaghi4 जैसे हैशटैग भी शामिल किए.

‘बागी 4’ की कहानी और बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन

फिल्म ने पहले दिन 12 करोड़ और दूसरे दिन 9.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया. कहानी की शुरुआत रॉनी (टाइगर श्रॉफ) के एक हादसे से होती है, जिसमें वह ब्रेन-डेड हो जाता है और कोमा में चला जाता है. जब उसे होश आता है, तो वह सबसे पहले “अलीशा” (हरनाज संधू) नाम लेता है. यहीं से फिल्म की कहानी आगे बढ़ती है, जिसमें रॉनी को बार-बार अलीशा का भ्रम होता है और यही किरदार पूरी कहानी का केंद्र बन जाता है.

यह भी पढ़े: Baaghi 4 Box Office Records: वर्ल्डवाइड टाइगर श्रॉफ की ‘बागी 4’ ने रचा इतिहास, इन ए-रेटेड फिल्मों के रिकार्ड्स को किया चकनाचूर

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola