Baaghi 4 Box Office Collection: ‘बागी 4’ का 7 दिन का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टाइगर श्रॉफ की फिल्म को हिट बनने के लिए चाहिए इतने करोड़

Author :Divya Keshri
Published by :Divya Keshri
Updated at :12 Sep 2025 7:46 AM
विज्ञापन
Baaghi 4 Box Office Collection

बागी 4 का एक हफ्ते का कलेक्शन, फोटो- इंस्टाग्राम

Baaghi 4 Box Office Collection: टाइगर श्रॉफ की एक्शन फिल्म बागी 4 5 सितंबर को रिलीज हुई थी और अब एक हफ्ते का सफर पूरा कर चुकी है. रिलीज से पहले फिल्म को लेकर काफी चर्चा और उम्मीदें थी, लेकिन अब इसकी कमाई की रफ्तार थम गई है. आइए जानते हैं पहले हफ्ते का कुल कलेक्शन.

विज्ञापन

Baaghi 4 Box Office Collection: टाइगर श्रॉफ और साजिद नाडियाडवाला की एक्शन फ्रेंचाइजी की चौथी किस्त बागी 4, 5 सितंबर को सिनेमाघरों में आई थी. अब फिल्म ने एक हफ्ता पूरा कर लिया है. रिलीज से पहले जिस तरह का बज और उम्मीदें इस मूवी को लेकर बनी थीं, उसी के चलते सभी की नजरें इसके बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन पर टिकी रही. हालांकि फिल्म की रफ्तार अब कम हो चुकी है और कमाई भी कम हो गई है. ऐसे में पूरे हफ्ते फिल्म का क्या कलेक्शन रहा, इसको बताते हैं.

‘बागी 4’ का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट कार्ड पूरे हफ्ते का

टाइगर श्रॉफ पिछली बार फिल्म बड़े मियां छोटे मियां में नजर आए थे, लेकिन ये बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई थी. अब उनकी लेटेस्ट ‘बागी 4’ को दर्शकों से मिला-जुला रिएक्शन मिल रहा है. भारत में फिल्म का पूरे हफ्ते का कलेक्शन रिपोर्ट कार्ड बताते हैं, जो सैक्निल्क के मुताबिक है.

डे वाइज कलेक्शनबॉक्स ऑफिस कलेक्शन (भारत में)
Baaghi 4 Box Office Collection Day 112 करोड़
Baaghi 4 Box Office Collection Day 29.25 करोड़
Baaghi 4 Box Office Collection Day 310 करोड़
Baaghi 4 Box Office Collection Day 44.5 करोड़
Baaghi 4 Box Office Collection Day 54 करोड़
Baaghi 4 Box Office Collection Day 62.29 करोड़
Baaghi 4 Box Office Collection Day 72.15 करोड़
टोटल44.55 करोड़

‘बागी 4’ ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन कितना किया

कोईमोई के मुताबिक, ‘बागी 4′ का बजट करीब 80 करोड़ रुपये है. सैक्निल्क की एक रिपोर्ट के अनुसार, ए हर्षा की फिल्म ने 6 दिनों में दुनियाभर में 60.85 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है.

फिल्म को हिट होने के लिए और कितने करोड़ चाहिए?

‘बागी 4’ का बजट 80 करोड़ रुपये है और किसी फिल्म को हिट होने के लिए अपने बजट से डबल कमाई करना होता है. ऐसे में फिल्म को 160 करोड़ रुपये का कलेक्शन होगा, तभी इसे हिट माना जाएगा. हालांकि फिल्म अभी 115 करोड़ रुपये दूर है हिट बनने से.

यह भी पढ़ेंBaaghi 4 Box Office Record: अपने ही फिल्म ‘बागी’ का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई ‘बागी 4’, बुधवार का कलेक्शन देख पकड़ लेंगे माथा

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola