Baaghi 4 Box Office Records: ‘बागी 4’ ने बनाया एक और रिकॉर्ड, बॉक्स ऑफिस पर टाइगर श्रॉफ की डेब्यू फिल्म को पछाड़ा
बागी 4 बोक्स ऑफिस रिकॉर्ड्स फोटो- इंस्टाग्राम
Baaghi 4 Box Office Records: बागी 4 ने बॉक्स ऑफिस पर अपने दो हफ्ते पूरे कर लिए. मूवी की कमाई अब लाखों में सिमट गई है, लेकिन फिर भी टाइगर श्रॉफ की मूवी ने एक नया रिकॉर्ड बना लिया. फिल्म में संजय दत्त, हरनाज संधू और सोनम बाजवा भी हैं.
Baaghi 4 Box Office Records: टाइगर श्रॉफ, संजय दत्त, हरनाज संधू और सोनम बाजवा स्टारर बागी 4 को रिलीज हुए दो हफ्ते पूरे हो गए. इस एक्शन थ्रिलर को दर्शकों से उम्मीद के मुताबिक प्यार नहीं मिल पाया. पहले ही हफ्ते में फिल्म की कमाई उम्मीद से काफी पीछे रह गई थी और दूसरे हफ्ते में इसकी हालत और बिगड़ गई. भले ही फिल्म की कमाई बहुत धीमी हो गई है, लेकिन फिर भी ये एक नया रिकॉर्ड बनाने में सफल रही. चलिए आपको बताते हैं कौन सा रिकॉर्ड मूवी ने बनाया.
‘बागी 4’ का नया रिकॉर्ड
‘बागी 4’ को लकर जैसा क्रेज सोशल मीडिया पर देखने को मिला, वैसा बॉक्स ऑफिस पर रिस्पांस नहीं मिला. सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ने 14वें दिन करीब 0.43 करोड़ रुपये की कमाई की, जिसके बाद फिल्म का टोटल कलेक्शन 52.53 करोड़ रुपये हो गया है. ‘बागी 4’ ने अब टाइगर श्रॉफ की डेब्यू फिल्म हीरोपंती के इंडिया में टोटल कलेक्शन 52.2 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. ये फिल्म एक्टर के करियर की छठी सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन गई.
जानें भारत में बागी 4 ने अबतक कितना किया कलेक्शन
- Baaghi 4 Box Office Collection Day 1- 12 करोड़
- Baaghi 4 Box Office Collection Day 2- 9.25 करोड़
- Baaghi 4 Box Office Collection Day 3- 10 करोड़
- Baaghi 4 Box Office Collection Day 4- 4.5 करोड़
- Baaghi 4 Box Office Collection Day 5- 4 करोड़
- Baaghi 4 Box Office Collection Day 6- 2.65 करोड़
- Baaghi 4 Box Office Collection Day 7- 2.1 करोड़
- Baaghi 4 Box Office Collection Day 8- 1.26 करोड़
- Baaghi 4 Box Office Collection Day 9- 1.85 करोड़
- Baaghi 4 Box Office Collection Day 10- 2.15 करोड़
- Baaghi 4 Box Office Collection Day 11- 0.75 करोड़
- Baaghi 4 Box Office Collection Day 12- 0.95 करोड़
- Baaghi 4 Box Office Collection Day 13- 0.75 करोड़
- Baaghi 4 Box Office Collection Day 14- 0.43 करोड़
टोटल कलेक्शन- 52.53 करोड़ रुपये
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










