Baaghi 4 Box Office Records: बागी 4 का धमाका जारी, इन 2 फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को किया चकनाचूर

Published by : Ashish Lata Updated At : 12 Sep 2025 8:59 AM

विज्ञापन

बागी 4 बॉक्स ऑफिस रिकॉर्डे्स फोटो- इंस्टाग्राम

Baaghi 4 Box Office Records: टाइगर श्रॉफ, संजय दत्त और हरनाज कौर संधू स्टारर बागी 4 बॉक्स ऑफिस पर कमाई करना जारी रखे हुए है. फिल्म ने भारत में अब तक 40 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. इसी के साथ मूवी ने दो फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को भी चकनाचूर कर दिया.

विज्ञापन

Baaghi 4 Box Office Records: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ, संजय दत्त और हरनाज कौर संधू स्टारर बागी 4 साल 2025 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक थी. साजिद नाडियाडवाला की ओर से निर्मित, एक्शन-एंटरटेनर फिल्म ने सात दिनों में बॉक्स ऑफिस पर मजबूती बनाए रखी. इसलिए तो इसने वर्ल्डवाइड 60 करोड़ और भारत में 43.52 करोड़ की कमाई कर ली है. इसी के साथ मूवी ने टाइगर की दो और फिल्मों के रिकॉर्ड को चकनाचूर कर दिया.

बागी 4 ने इन 2 फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को किया चकनाचूर

सैक्निल्क के रिपोर्ट के अनुसार टाइगर श्रॉफ की बागी 4 ने 7 दिनों में 43.52 करोड़ की कमाई की है. इसी के साथ मूवी ने एक्टर की पोस्ट कोविड फिल्म हीरोपंती 2 के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है. टाइगर और तारा सुतारिया की फिल्म ने भारत में 21.5 करोड़ का कलेक्शन किया था. इसके अलावा एक्शन ड्रामा ने ‘गणपत’ के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया. इसने भारत में 13.02 करोड़ की कमाई की.

अब तक का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट (भारत नेट कलेक्शन)

  • Baaghi 4 Box Office Collection Day 1: 12 करोड़
  • Baaghi 4 Box Office Collection Day 2: 9.25 करोड़
  • Baaghi 4 Box Office Collection Day 3: 10 करोड़
  • Baaghi 4 Box Office Collection Day 4: 0.03 करोड़
  • Baaghi 4 Box Office Collection Day 5: 4 करोड़
  • Baaghi 4 Box Office Collection Day 6: 2.29 करोड़
  • Baaghi 4 Box Office Collection Day 7: 1.12 करोड़ (Early Reports)

बागी 4 के बारे में

बागी 4 फ्रेंचाइजी की चौथी किस्त है, जो 2016 में टाइगर और श्रद्धा कपूर अभिनीत बागी के साथ शुरू हुई थी. बागी 4 में सोनम बाजवा, श्रेयस तलपड़े, सौरभ सचदेवा, उपेंद्र लिमये और शीबा आकाशदीप साबिर जैसे कलाकारों की टोली है. कहानी और स्टोरीलाइन साजिद नाडियाडवाला ने लिखी है. इसका निर्देशन ए हर्षा ने किया है और निर्माता साजिद नाडियाडवाला हैं.

यह भी पढ़ें- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: अब्दुल ने 8 साल से गायब दयाबेन की वापसी पर तोड़ी चुप्पी, कहा- वह आती है, तो रौनक आएगी

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola