Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: अब्दुल ने 8 साल से गायब दयाबेन की वापसी पर तोड़ी चुप्पी, कहा- वह आती है, तो रौनक आएगी
Published by : Ashish Lata Updated At : 12 Sep 2025 9:00 AM
संकला ने दयाबेन को लेकर बात की फोटो- इंस्टाग्राम
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दयाबेन की वापसी का फैंस बीते 8 सालों से इंतजार कर रहे हैं. हालांकि कई बार प्रोड्यूसर कह चुके हैं कि वह दिशा वकानी को मनाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं. अब अब्दुल का रोल निभाने वाले शरद संकला ने दयाबेन को लेकर बात की.
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा बीते 17 सालों से दर्शकों को एंटरटेन करता आ रहा है. शो की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. फैंस एक भी एपिसोड देखना मिस नहीं करते हैं. हाल ही में कॉमेडी ड्रामा में चार नए शख्स की एंट्री हुई है. जिसके बाद एंटरटेनमेंट और भी ज्यादा बढ़ गया है. हालांकि दयाबेन की कमी फैंस को काफी महसूस हो रही है. अब अब्दुल का रोल निभाने वाले शरद संकला ने दयाबेन को लेकर बात की.
दयाबेन की वापसी को लेकर क्या बोले अब्दुल
तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दयाबेन की वापसी पर अब अब्दूल का किरदार निभाने वाले शरद संकला ने चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने फिल्मीज्ञान संग बातचीत में कहा, ”दयाभाभी को गए 8 साल हो गए है. उनका रिप्लेसमेंट अभी तक आया नहीं है. दिशा जी अपने फैमिली और बच्चों के कारण नहीं आ पा रही है. अगर मेकर्स को उन्हें चेंज करना ही होता, तो उनके जाने के 6 महीने बाद ही कर देते. इतने साल तक इंतजार नहीं करते. हम लोग हर दिन चाहते हैं कि दया आ जाए, ऑडियंस भी यही चाह रही है… जेठालाल से लेकर असित कुमार मोदी सभी उनके इंतजार में है. अगर वह आती है, तो शो में रौनक आ जाएगी.”
दयाबेन की वापसी पर क्या बोले थे असित कुमार मोदी
दयाबेन की तारक मेहता का उल्टा चश्मा में वापसी परर बीते दिनों प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी ने भी बात की थी. उन्होंने ईटाइम्स को बताया, “नई दयाबेन की खोज के लिए साल 2022-23 में खोज शुरू कर दी थी. हमारे शो में अब 17 साल पूरे कर लिए हैं. ऐसे में अब पानी सर के ऊपर चला गया है और अब समय आ गया है कि मैं शो में एक नई दया लाऊं.” प्रोड्यूसर ने यह भी कहा था कि जब दयाबेन ने साल 2017 में शो छोड़ा था, तो काफी डर गया था, क्योंकि जेठालाल और दया भाभी काफी अहम किरदार है.
यह भी पढ़ें- Anupama Maha Twists: इस शख्स की वजह से अनु होगी अंधी, बंद कमरे से ये इंसान अनुपमा को निकालेगा बाहर, बनेगा मसीहा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










