Anupama Maha Twists: इस शख्स की वजह से अनु होगी अंधी, बंद कमरे से ये इंसान अनुपमा को निकालेगा बाहर, बनेगा मसीहा

Published by : Divya Keshri Updated At : 11 Sep 2025 11:50 AM

विज्ञापन

अनुपमा का महा ट्निस्ट, फोटो- इंस्टाग्राम

Anupama Maha Twists: सीरियल अनुपमा में एक बड़ा धमाकेदार ट्विस्ट आने वाला है. शो में दिखाया जाएगा कि गौतम की चाल से अनुपमा नहीं बच पाएगी. हालांकि उसकी मदद के लिए कोठारी परिवार का एक शख्स आएगी. दूसरी तरफ ख्याति एक बड़ा चाल चलेगी.

विज्ञापन

Anupama Maha Twists: राजन शाही के शो अनुपमा में दिखाया जाएगा कि अनु एक कमरे में फंस जाती है. गौतम ने प्लान बनाया कि वह फिनाले से पहले अनु को एक कमरे में बंद कर देगा. अब अनु एक कमरे में बंद है और खुद को बाहर निकालने की कोशिश करती है. वह कमरे में धुआं कर देती है, ताकि फायर अलार्म बजे. हालांकि ये प्लान अनु का फेल हो जाता है. उसे धुएं की वजह से कमरे में सांस लेने में दिक्कत होती है. वह हेल्प के लिए सबको आवाज देती है. दूसरी तरफ देविका और दूसरे टीम के लोग अनु को खोजते हैं.

अनु की जान इस शख्स ने बचाई

अनुपमा में दिखाया जाएगा कि माही, पाखी अपनी मां अनु को लेकर ताना देती है कि उसे भागने की आदत है. पराग, अनुपमा की मदद के लिए आता है. वह जब कोरिडॉर में घूमता है तो पाता है कि एक कमरे से धुआं आ रहा है. उसे आवाज आती और वह अनु की धीमी आवाज आती है. पराग वहां जाता है तो देखता है कि अनु कमरे में बंद है. वह उसे बचाता है. मोटी बा और ख्याति, पराग को उसे बचाने पर गुस्सा होती है. अनिल और बाकी लोग पराग की साइड लेते है कि उसने अनु की जान बचा ली. हालांकि ख्याति के दिमाग में अनु का डांस परफॉर्मेंस खराब करने का अलग प्लान चल रहा है.

ख्याति ने बदल दी आई ड्रॉप

अनुपमा की आंखें धुएं की वजह से जलेगी. वह डांस प्रतियोगिता के जजेस से थोड़ा वक्त खुद को ठीक करने के लिए मांगेगी. ग्रीन रूम में अनु अपनी आंखों में आई ड्रॉप डालेगी और उसकी आंखें जलने लगेगी. ख्याति ने पहले से ही आई ड्रॉप की बोतल बदल दी है. ख्याति ने एक हार्मफुल आई ड्रॉप वहां रख दिया था और उसे ही अनु ने यूज किया. स्टेज पर अनु कुछ देख नहीं पाएगी. ऐसे में डांस प्रतियोगिता कौन जीतेगा.

यह भी पढ़ेंAnupama Maha Twists: फिनाले से पहले धुएं से भरे कमरे में बंद हो जाएगी अनुपमा, ना राही ना प्रेम, ये शख्स बचाएगा अनु को

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola