Baaghi 4 Box Office Records: बागी 4 ने काटा गदर, अजय देवगन की सन ऑफ सरदार 2 के लाइफटाइम कलेक्शन को पछाड़ा

बागी 4 बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड्स फोटो- इंस्टाग्राम
Baaghi 4 Box Office Records: टाइगर श्रॉफ की एक्शन थ्रिलर बागी 4 बॉक्स ऑफिस पर धीमी ही सही, लेकिन ठीक ठाक कमाई कर रही है. मूवी ने अब तक कई मूवीज के रिकॉर्ड को तोड़ दिया. अब इसने साल 2025 में रिलीज हुई अजय देवगन की सन ऑफ सरदार 2 के लाइफटाइम कलेक्शन को पछाड़ दिया.
Baaghi 4 Box Office Records: टाइगर श्रॉफ, सोनम बाजवा, हरनाज संधू और संजय दत्त स्टारर एक्शन से भरपूर ‘बागी 4’ 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म को दर्शकों से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली. ओपनिंग डे पर मूवी ने 12 करोड़ की कमाई की थी. इसके बाद इसके कलेक्शन में हर दिन गिरावट देखी गई. अब दूसरे वीकेंड आते-आते इसने अजय देवगन की साल 2025 में रिलीज हुई सन ऑफ सरदार 2 के लाइफटाइम कलेक्शन को पछाड़ दिया है.
बागी 4 ने तोड़ा सन ऑफ सरदार 2 का लाइफटाइम कलेक्शन
sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक बागी 4 ने 10 दिनों में भारत में 49.1 करोड़ की कमाई कर डाली है. ऐसे में इसने अजय देवगन और रवि किशन स्टारर कॉमेडी एंटरटेनर सन ऑफ सरदार 2 के लाइफटाइम कलेक्शन को चकनाचूर कर दिया. इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर घरेलू बाजार में 47.03 करोड़ कमाए थे. अब इसकी नजर सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म परम सुंदरी पर है. आने वाले दिनों में ये इसके कलेक्शन को भी पार कर जाएगी.
किस दिन बागी 4 ने कितनी कमाई की (भारत में)
- Baaghi 4 Box Office Collection Day 1- 12 करोड़
- Baaghi 4 Box Office Collection Day 2- 9.25 करोड़
- Baaghi 4 Box Office Collection Day 3- 10 करोड़
- Baaghi 4 Box Office Collection Day 4- 4.5 करोड़
- Baaghi 4 Box Office Collection Day 5- 4 करोड़
- Baaghi 4 Box Office Collection Day 6- 2.65 करोड़
- Baaghi 4 Box Office Collection Day 7- 2.1 करोड़
- Baaghi 4 Box Office Collection Day 8- 1.26 करोड़
- Baaghi 4 Box Office Collection Day 9- 1.85 करोड़
- Baaghi 4 Box Office Collection Day 10- 1.5 करोड़
Baaghi 4 Box Office Collection- 49.1 करोड़
5 सितंबर को रिलीज हुई बागी 4 का सीधा मुकाबला विवेक अग्निहोत्री की राजनीतिक ड्रामा द बंगाल फाइल्स और हॉलीवुड की हॉरर फिल्म द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स से हुआ था. हालांकि टाइगर की फिल्म भारत में द बंगाल फाइल्स से आगे तो रही, लेकिन द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स के साथ बराबरी नहीं कर पाई, जिसने घरेलू स्तर पर पहले ही 72 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है.
यह भी पढ़ें- Rise and Fall ने बिग बॉस 19 को पछाड़ा… पवन सिंह के आने से बढ़ी TRP, बना नंबर 1 शो, पैसों की हो रही बारिश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










