Baaghi 4 Box Office Collection: इस हॉरर फिल्म ने 'बागी 4' को बॉक्स ऑफिस पर दी पटखनी, 6 दिन में ही कमाई से मचाया तहलका

इस हॉरर फिल्म ने 'बागी 4' को कमाई में छोड़ा पीछे, फोटो- इंस्टाग्राम
Baaghi 4 Box Office: फिल्म ‘द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अपना जादू चला दिया है. फिल्म बॉलीवुड मूवीज को कड़ी टक्कर दे रही है. इसने टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘बागी 4’ का हाल बॉक्स ऑफिस पर खराब कर दिया है.
Baaghi 4 Box Office Collection: इस हफ्ते सिनेमाघरों में बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड और साउथ की कई फिल्में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही हैं. हिंदी फिल्मों में परम सुंदरी, बागी 4 और द बंगाल फाइल्स बॉक्स ऑफिस पर टक्कर दे रही हैं. जबकि हॉलीवुड की द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स भी शानदार कमाई कर रही है. इसके साथ ही तमिल फिल्म मद्रासी और मलयालम फिल्म लोकाह: चैप्टर 1 – चंद्रा ने भी दर्शकों को आकर्षित किया है. हालांकि बागी 4 पर द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स भारी पड़ती दिख रही है.
बागी 4 ने 6 दिन में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कितना कमा लिया
टाइगर श्रॉफ, हरनाज कौर संधू और सोनम बाजवा स्टारर बागी 4 का बॉक्स ऑफिस पर कमाई का ग्राफ अब नीचे गिरता जा रहा है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने छठे दिन सिर्फ 2.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. मूवी की नेट कलेक्शन महज 42 करोड़ रुपये हो पाई है. चलिए आपको फिल्म की डे वाइज कमाई के आंकड़ों के बारे में बताते हैं-
- Baaghi 4 Box Office Collection Day 1: 12 करोड़
- Baaghi 4 Box Office Collection Day 2: 9.25 करोड़
- Baaghi 4 Box Office Collection Day 3: 10 करोड़
- Baaghi 4 Box Office Collection Day 4: 0.03 करोड़
- Baaghi 4 Box Office Collection Day 5: 4 करोड़
- Baaghi 4 Box Office Collection Day 6: 2.29 करोड़
नेट कलेक्शन- 42 करोड़ रुपये
द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स ने बागी 4 को हाल किया बेहाल
हॉरर फिल्म ‘द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स’ को भारत में रिलीज हुए 6 दिन हो चुके हैं. ये हॉलीवुड की फिल्म है जो बागी 4 को बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर दे रही है. सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छठे दिन करीब 3.25 करोड़ रुपये की कमाई की, जिसके बाद इसकी टोटल कमाई 64. 25 करोड़ रुपये हो गई.
यह भी पढ़ें- Baaghi 4 की कमाई 42 करोड़ रुपये, मंदिर पहुंचे टाइगर श्रॉफ, भगवान भोले का लिया आशीर्वाद, VIDEO
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










