Baaghi 4 Box Office Collection Day 9: धड़ाम से गिरी टाइगर श्रॉफ की बागी 4, कलेक्शन रह गया बेहद कम

Author :Ashish Lata
Published by :Ashish Lata
Updated at :13 Sep 2025 12:12 PM
विज्ञापन
Baaghi 4 Box Office records

बागी 4 बॉक्स ऑफिस रिकॉर्डे्स फोटो- इंस्टाग्राम

Baaghi 4 Box Office Collection Day 9: टाइगर श्रॉफ, हरनाज संधू, सोनम बाजवा और संजय दत्त स्टारर बागी 4 सिनेमाघरों में कमाई के मामले में सुस्त पड़ गई है. फिल्म अभी तक 50 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं पार कर पाई. आइये जानते हैं 9 दिनों में इसकी टोटल कमाई कितनी रही.

विज्ञापन

Baaghi 4 Box Office Collection Day 9: 5 सितंबर 2025, सिनेमा प्रेमियों के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं था. बड़े पर्दे पर एक-दो नहीं, बल्कि तीन बड़ी फिल्में रिलीज हुईं. जिसमें टाइगर श्रॉफ की एक्शन ड्रामा ‘बागी 4’, विवेक अग्निहोत्री की राजनीतिक ड्रामा ‘द बंगाल फाइल्स’ और हॉलीवुड की हॉरर थ्रिलर ‘द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट’ शामिल है. बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों के अनुसार, ‘बागी 4’ ने विवेक अग्निहोत्री की फिल्म को पछाड़ दिया. आइये जानते हैं 9 दिनों में इसका कलेक्शन कितना रहा.

बागी 4 ने 9 दिनों में कमाए इतने करोड़

sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक बागी 4 ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर शनिवार यानी 9वें दिन शुरुआती रिपोर्ट में अभी तक 0.1 करोड़ की कमाई की. जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 45.86 करोड़ हो गया. हालांकि रात तक ये आंकड़े बढ़ेंगे. वहीं इसी के साथ रिलीज हुई बंगाल फाइल्स अभी तक 11 करोड़ के आसपास जूझ रही है. 7 दिनों में वर्ल्डवाइड 63.50 करोड़ की कमाई की है. बागी 4 में सोनम बाजवा, श्रेयस तलपड़े, सौरभ सचदेवा, उपेंद्र लिमये और शीबा आकाशदीप साबिर भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं.

किस दिन बागी 4 ने कितनी कमाई की (भारत में)

  • Baaghi 4 Box Office Collection Day 1- 12 करोड़
  • Baaghi 4 Box Office Collection Day 2- 9.25 करोड़
  • Baaghi 4 Box Office Collection Day 3- 10 करोड़
  • Baaghi 4 Box Office Collection Day 4- 4.5 करोड़
  • Baaghi 4 Box Office Collection Day 5- 4 करोड़
  • Baaghi 4 Box Office Collection Day 6- 2.65 करोड़
  • Baaghi 4 Box Office Collection Day 7- 2.1 करोड़
  • Baaghi 4 Box Office Collection Day 8- 1.26 करोड़
  • Baaghi 4 Box Office Collection Day 9- 0.01 करोड़

Baaghi 4 Box Office Collection- 45.86 करोड़

यह भी पढ़ें- Diljit Dosanjh की चमकी किस्मत, बॉर्डर 2 के बाद हाथ लगा नया प्रोजेक्ट, कन्नड़ स्टार संग एक्टिंग नहीं करेंगे ये काम

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola