Baaghi 4 Box Office Collection Day 4: मंडे टेस्ट में टाइगर श्रॉफ की फिल्म पास या फेल, कलेक्शन देख लगेगा झटका
Published by : Ashish Lata Updated At : 09 Sep 2025 11:55 AM
बागी 4 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 15 फोटो- इंस्टाग्राम
Baaghi 4 Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की बागी 4 बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है. एक्शन से भरपूर इस फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली. फर्स्ट वीकेंड में इसका कलेक्शन 10 करोड़ के आसपास रहा. आइये जानते हैं मंडे टेस्ट में यह फिल्म फेल हुई या पास.
Baaghi 4 Box Office Collection Day 4: टाइगर श्रॉफ, संजय दत्त और हरनाज संधू की बागी 4 से काफी उम्मीदें थीं, क्योंकि इस एक्शन से भरपूर फ्रैंचाइजी की पिछली फिल्में सफल रही हैं. हालांकि, अब जब इसने सिनेमाघरों में दस्तक दी, तो दर्शकों और क्रिटिक्स से मूवी को ठंडी प्रतिक्रिया मिली. इसका असर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर भी देखने को मिला. आइये जानते हैं चौथे दिन यानी मंडे टेस्ट में यह फेल हुई या पास.
मंडे टेस्ट में बागी 4 फेल हुई या पास
sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार पहले सोमवार को बागी 4 ने 4.25 करोड़ की कमाई की. जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 35.50 करोड़ हो गया. पहले रविवार को मूवी ने 10 करोड़ के आसपास कमाई की थी. वहीं शुक्रवार और शनिवार को इसकी कमाई 12 करोड़ और 9.25 करोड़ थी. इसने कई फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. जिसमें केसरी वीर, इमरजेंसी, मालिक और तन्वी द ग्रेट शामिल है.
बागी 4 बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
- Baaghi 4 Box Office Collection Day 1: 12 करोड़
- Baaghi 4 Box Office Collection Day 2: 9.25 करोड़
- Baaghi 4 Box Office Collection Day 3: 10 करोड़
- Baaghi 4 Box Office Collection Day 4: 4.25 करोड़
Baaghi 4 Box Office Collection- 35.50 करोड़
बागी 4 के बारे में
बागी 4 एक एक्शन थ्रिलर है, जो ए. हर्ष की ओर से निर्देशित है. इसमें टाइगर श्रॉफ, संजय दत्त, सोनम बाजवा और हरनाज संधू हैं. यह बागी फ्रेंचाइजी की चौथी किस्त है और 2013 की तमिल फिल्म ऐंथू ऐंथू ऐंथू का अनौपचारिक रीमेक है. मूवी 5 सितंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. कहानी रॉनी की है, जो एक जानलेवा रेल दुर्घटना में बच जाता है, हालांकि इसके बाद वह किसी को पहचान नहीं पाता है और हर जगह उसे अलीशा ही नजर आती है.
यह भी पढ़ें- OTT Release This Week: ओटीटी पर ब्लॉकबस्टर फिल्में और थ्रिलर सीरीज से सजेगा सितंबर का दूसरा हफ्ता, देखें लिस्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










