Baaghi 4 Box Office Collection Day 14: 14वें दिन टाइगर श्रॉफ की ‘बागी 4’ पास हुई या फेल? कलेक्शन देख लगेगा झटका

Edited by Divya Keshri
Updated:
विज्ञापन

‘बागी 4’ का 14वें दिन का कलेक्शन, फोटो- इंस्टाग्राम

Baaghi 4 Box Office Collection Day 14: टाइगर श्रॉफ की ‘बागी 4’ को बॉक्स ऑफिस पर 14 दिन हो गए. मूवी के कलेक्शन में कोई सुधार नहीं होता दिख रहा है. फिल्म की कमाई अब लाखों में आ चुकी है. 14वें दिन के कलेक्शन का आंकड़ा आ गया है.

विज्ञापन

Baaghi 4 Box Office Collection Day 14: टाइगर श्रॉफ की ‘बागी 4’ के रिलीज होने से पहले सोशल मीडिया पर काफी बज था, लेकिन उसका असर देखने को नहीं मिला. फिल्म की स्टारकास्ट दमदार थी, लेकिन उसका फायदा भी मूवी को नहीं मिला. शुरुआत के दिनों में मूवी ने ठीक-ठाक कलेक्शन किया. बाद में मूवी की कमाई धड़ाम से नीचे गिर गई. बॉक्स ऑफिस पर मूवी अब रेंग-रेंग कर कमाई कर रही है. आइए 14वें दिन के कलेक्शन के आंकड़ों के बारे में आपको बताते हैं.

14वें दिन का कलेक्शन देख लगेगा झटका

‘बागी 4’ में टाइगर श्रॉफ, संजय दत्त और हरनाज संधू ने काम किया हैं और अब तक मूवी ने 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. sacnilk की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने 14वें दिन सिर्फ 0.02 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. ये दिन के आंकड़े है और शाम तक इसमें इजाफा हो सकता है. नेट कलेक्शन मूवी ने 52.1 करोड़ रुपये का कर लिया है. 19 सितंबर से मूवी की टक्कर अक्षय कुमार की जॉली एलएलबी 3, अनुराग कश्यप की मूवी निशानची से होगी.

भारत में बागी 4 का कलेक्शन

  • Baaghi 4 Box Office Collection Day 1- 12 करोड़
  • Baaghi 4 Box Office Collection Day 2- 9.25 करोड़
  • Baaghi 4 Box Office Collection Day 3- 10 करोड़
  • Baaghi 4 Box Office Collection Day 4- 4.5 करोड़
  • Baaghi 4 Box Office Collection Day 5- 4 करोड़
  • Baaghi 4 Box Office Collection Day 6- 2.65 करोड़
  • Baaghi 4 Box Office Collection Day 7- 2.1 करोड़
  • Baaghi 4 Box Office Collection Day 8- 1.26 करोड़
  • Baaghi 4 Box Office Collection Day 9- 1.85 करोड़
  • Baaghi 4 Box Office Collection Day 10- 2.15 करोड़
  • Baaghi 4 Box Office Collection Day 11- 0.74 करोड़
  • Baaghi 4 Box Office Collection Day 12- 0.89 करोड़
  • Baaghi 4 Box Office Collection Day 13- 0.79 करोड़
  • Baaghi 4 Box Office Collection Day 14- 0.02 करोड़ (Early Reports)

टोटल कलेक्शन- 52.1 करोड़ रुपये

यह भी पढ़ें- The Bads Of Bollywood First Review: शाहरुख खान के बेटे आर्यन के सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ का पहला रिव्यू आया सामने, जानें कितने मिले स्टार्स

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola