Animal: राम गोपाल वर्मा ने एनिमल की सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- अब सभी भारतीय एक ऐसे निर्देशक को प्यार...

Edited by Divya Keshri
Updated:
विज्ञापन

रणबीर कपूर की एनिमल अब तक की उनकी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म को लेकर काफी क्रेज दर्शकों में देखने को मिल रहा है. फैंस मूवी के सीन, डायलॉग, गाने को बार-बार इंटरनेट पर शेयर कर रहे हैं. निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने फिल्म को लेकर अपनी राय साझा की है.

विज्ञापन

Animal: रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल बॉक्स-ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर है. 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई एनिमल संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित है, जिसमें रणबीर कपूर, बॉबी देओल, अनिल कपूर, तृप्ति डिमरी है. रिलीज होने के केवल दो दिनों के अंदर ही मूवी ने 100 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया था. फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से जबरदस्त रिएक्शन मिल रहे हैं. सिनेमाघरों में फिल्म को देखने के लिए लोगों की भीड़ दिख रही है. रणबीर की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है, जो ताबड़तोड़ नोट छाप रही है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म को लेकर काफी क्रेज दर्शकों में देखने को मिल रहा है. फैंस मूवी के सीन, डायलॉग, गाने को बार-बार इंटरनेट पर शेयर कर रहे हैं. निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने फिल्म को लेकर अपनी राय साझा की है.

राम गोपाल वर्मा ने फिल्म एनिमल को लेकर कही ये बात

निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने फिल्म एनिमल को लेकर अपने एक्स (पहले ट्विटर) पर कई पोस्ट शेयर किए है. निदर्शेक ने एनिमल फिल्म से भारत के लोगों के लिए 5 बातें शेयर करते हुए लिखा, “1. भारतीय वही भारतीय नहीं हैं, जो पहले भारतीय सोचते थे. 2. अगर फिल्मों को एक कला का रूप माना जाता है और संस्कृति को प्रतिबिंबित करते हैं, एनिमल ने संस्कृति को फिर से परिभाषित किया है और जिसे पहले कला कहा जाता था उसे नष्ट कर दिया है. साथ ही उन्होंने एनिमल की बॉक्स ऑफिस सफलता को लेकर कहा हर भारतीय अब एक-दूसरे से परिचित हो चुका है कि हम सभी में किस तरह के एनिमल छिपा हैं.

एनिमल के मेगा बॉक्स ऑफिस परो बोले- अब सभी भारतीय…

राम गोपाल वर्मा ने कहा कि मेगा बॉक्स ऑफिस साबित करता है कि अब सभी भारतीय एक ऐसे निर्देशक को प्यार करते हैं और उसका सम्मान करते हैं जिसे प्यार नहीं किया जाता और जिसका सम्मान नहीं किया जाता. वहीं, कुछ दिन पहले उन्होंने एनिमल की काफी तारीफ की थी. उन्होंने लिखा था, “एक और प्रतिभाशाली क्षण वह है, जब विजय अपने पूरी तरह से स्वस्थ होने पर बयान देने का जश्न मनाता है..!” उन्होंने आगे संदीप रेड्डी वांगा की सराहना की और कहा, “संदीप रेड्डी वांगा कृपया अपने पैरों की एक तस्वीर भेजें, ताकि मैं निम्नलिखित कारणों से उन्हें छू सकूं. आपने उस समय के सभी पारंपरिक फिल्म निर्माताओं के विश्वास के हर नियम को पूरी तरह से तोड़ दिया है.”

Also Read: Animal Box Office Collection Day 9: रणबीर कपूर ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया गदर, जानें अबतक की टोटल कमाई

जब फूट-फूट कर रोए बॉबी देओल

वहीं, ‘एनिमल’ में अबरार हक की भूमिका निभाने वाले बॉबी देओल की एक्टिंग की खूब तारीफ हो रही है. हाल ही में फिल्म के सक्सेस पार्टी में बॉबी से मिल रहे प्यार और समर्थन को देखकर काफी इम्प्रेस हो गए थे. उनका एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वो रोते दिखे थे. एक्टर ने कहा था, “आपका बहुत-बहुत धन्यवाद. भगवान वास्तव में दयालु रहे हैं. उन्होंने फोटोग्राफरों से कहा, “इतना प्यार मिल रहा है इस फिल्म के लिए लगता है कि सपना देख रहा हूं.” जिसके बाद एक्टर अपनी कार में बैठने से पहले टिश्यू से आंसू पोंछते नजर आए थे.

https://www.instagram.com/reel/C0XNVrlyDir/?utm_source=ig_web_copy_link

एनिमल 2 को लेकर हो रही ये तैयारी

एनिमल के लास्ट क्रेडिट में, मेकर्स ने एनिमल पार्क नामक भाग दो की घोषणा की है. संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म के दूसरे पार्ट में खूब सारे ट्विस्ट देखने मिलेगा. रेडिफ की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि रणबीर कपूर ने एनिमल के लिए 80 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं और सीक्वल के लिए, 100 करोड़ रुपये लेगें. हालांकि अभी इसपर आधिकारिक तौर पर कुछ कहा नहीं गया है. एनिमल 2 में रणबीर डबल रोल निभाते दिखेंगे. कहा जा रहा है कि संदीप और एक्टर पहले ही सीक्वल पर चर्चा कर चुके हैं और रेड्डी स्क्रिप्ट तैयार कर रहे हैं.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola