Animal Box Office Collection Day 9: रणबीर कपूर ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया गदर, जानें अबतक की टोटल कमाई
Animal Box Office collection Day 9: एनिमल बॉक्स ऑफिस पर जमकर नोट छाप रही है. फिल्म में रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल, अनिल कपूर और तृप्ति डिमरी है. फिल्म तेजी से कमाई कर रही है और नौवें दिन मूवी ने कितनी कमाई की है, आपको बताते है.

एनिमल का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार है और ये तेजी से कमाई कर रही है. मूवी में रणबीर कपूर के अलावा रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल, अनिल कपूर और तृप्ति डिमरी अहम किरदार में हैं.

एनिमल ने नौवें दिन भी जमकर कमाई की. 9वें दिन ‘एनिमल’ ने 37 करोड़ रुपये कमाए और फिल्म की कुल कमाई अबतक 398.53 करोड़ हो चुकी है. फिल्म जल्द ही 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी.

फिल्म एनिमल ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 600 करोड़ की शानदार कमाई कर ली है. आने वाले दिनों में इसकी कमाई और ज्यादा बढ़ेगी.

एनिमल अब संजू को पछाड़कर रणबीर कपूर के करियर की सबसे सफल फिल्म बन गई है. इस फिल्म ने दुनियाभर में 588.50 करोड़ का कलेक्शन किया था.

एनिमल रिलीज के कुछ घंटे बाद ही पायरेसी का शिकार हो गई थी. हालांकि ये पहली बार नहीं है कि जब कोई मूवी ऑनलाइन लीक हुई हो. अबतक कई मूवीज लीक हो चुकी है.

ऐसी खबरें है कि एनिमल 2 भी आएगी. संदीप रेड्डी वांगा ने फिल्म के लास्ट में एक महत्वपूर्ण संकेत दिया कि अगली कड़ी पर काम चल रहा है.

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एनिमल 2 में रणबीर कपूर दोहरी भूमिका निभाने के लिए तैयार है. रणबीर, रणविजय सिंह की भूमिका निभाना और बॉबी देओल के प्रतिशोधी कसाई भाई की भूमिका निभाना जो अपने भाई की मौत का बदला लेना चाहता है.

एनिमल में गीतांजलि की भूमिका रश्मिका मंदाना ने निभाया है. पहली बार दोनों ने साथ में काम किया है और उनकी ऑन- स्क्रीन जोड़ी को काफी पसंद किया गया.

‘एनिमल’ की कहानी में तृप्ति का किरदार जोया एक ट्विस्ट लेकर आती है. हालांकि इस रोल के लिए सारा अली खान ने ऑडिशन दिया था.

सैम बहादुर के एनिमल बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी. जहां एनिमल ताबड़तोड़ कमाई कर रही है और दूसरी तरफ विक्की कौशल की फिल्म ने अबतक 49.05 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है.
Also Read: Animal Box Office Collection Day 8: बॉक्स ऑफिस पर रणबीर कपूर की फिल्म का दबदबा, जानें अबतक कितनी हुई टोटल कमाईप्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










