Ameesha Patel Boyfriend: इस बिजनेसमैन पर आया गदर 2 की सकीना का दिल, जानें कौन हैं उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड

Published by : Ashish Lata Updated At : 14 Nov 2024 12:08 PM

विज्ञापन

Ameesha Patel Boyfriend: अमीषा पटेल अपनी ग्लैमरस अदाओं से अक्सर लाइमलाइट में बनी रहती हैं. अब अभिनेत्री ने मिस्ट्री मैंन संग कुछ रोमांटिक फोटो शेयर की. जिसके बाद उनकी डेटिंग रूमर्स की खबरें आने लगी.

विज्ञापन

Ameesha Patel Boyfriend: गदर 2 में सकीना की भूमिका से वर्ल्डवाइड पॉपुलर हुई अमीषा पटेल एक बार फिर लाइमलाइट में आ गई हैं. दरअसल एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक मिस्ट्री मैन संग कुछ रोमांटिक फोटो शेयर की. जिसके बाद सोशल मीडिया पर ये चर्चा शुरू हो गई क्या अमीषा इसे डेट कर रही हैं. तसवीर में नजर आ रहे शख्स का नाम निर्वाण बिड़ला है.

क्या निर्वाण बिड़ला को डेट कर रही हैं गदर 2 की सकीना

अमीषा पटेल इन-दिनों दुबई में छुट्टियां मना रही हैं. अब उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने वेकेशन की कुछ फोटोज शेयर की, जो सोशल मीडिया पर मिनटों में वायरल हो गई. उन्होंने अपनी और निर्वाण बिड़ला की कुछ कोजी फोटो शेयर की. तसवीर में स्टार्स ने एक दूसरे को रोमांटिक तरीके से पकड़ रखा है. ऑल ब्लैक लुक में अमीषा और निर्वाण ट्विनिंग भी कर रहे हैं. कैप्शन में, अमीषा ने लिखा, ”दुबई लवली इवनिंग विद मॉय डार्लिंग निर्वाण बिड़ला.” निर्वान ने उसी पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, “बहुत ज्यादा मजा! लव यू.”

अमीषा की फोटोज पर फैंस ने किए ऐसे कमेंट्स

अमीषा की इस तसवीर को देखकर फैंस एक्साइटेड हो गए. साथ ही कई ने उन्हें उम्र को लेकर ट्रोल भी किया. एक यूजर ने लिखा, ”आपलोग बहुत प्यारे कपल को… खुश हूं कि अमीषा को भी जीवनसाथी मिल गया. खुबसूरत जोड़ी.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”अमीषा निर्वाण के सामने उसकी मां लग रही है.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”सच में आप बहुत खूबसूरत और क्यूट कपल हैं.”

कौन है निर्वाण बिड़ला

निर्वाण और अमीषा के बीच उम्र का काफी अंतर है. निर्वाण उनसे 19 साल छोटे हैं. अमीषा 49 साल की हैं, जबकि निर्वाण 30 साल के हैं. उन्हें बिड़ला विरासत को आगे बढ़ाने, बिड़ला ब्रेनियाक्स और बिड़ला ओपन माइंड्स की स्थापना के लिए जाना जाता है.

Also Read- Ameesha Patel ने क्यों रिजेक्ट कर दी थी शाहरुख खान की Chalte Chalte, सालों बाद बोली- मुझे पता नहीं…

Also Read- Humraaz sequel: बॉबी देओल संग हमराज के सीक्वल में नजर आएंगी अमीषा पटेल, बोली- स्क्रिप्ट को लेकर…

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola