Humraaz sequel: बॉबी देओल संग हमराज के सीक्वल में नजर आएंगी अमीषा पटेल, बोली- स्क्रिप्ट को लेकर…

Updated:
विज्ञापन

अब्बास-मस्तान की सुपरहिट फिल्म हमराज तो लगभग सभी ने देखी ही होगी. अब फिल्म का सीक्वल बनाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. फिल्म में बॉबी देओल, अक्षय खन्ना और अमीषा पटेल मुख्य भूमिका में थे. अब गदर 2 एक्ट्रेस ने इसपर बड़ा अपडेट शेयर किया है.

विज्ञापन
undefined

बॉलीवुड में इन दिनों फिल्म निर्माताओं ने सीक्वल बनाने का चलन बढ़ा दिया है. पास्ट में कई सीक्वेल रिलीज हुए हैं और वे हिट भी हुए हैं. यहां तक ​​कि बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी कमाई की है.

विज्ञापन
undefined

पिंकविला की रिपोर्ट की मानें तो सुपरहिट जोड़ी अब्बास-मस्तान अपनी 2002 की हिट फिल्म हमराज का सीक्वल बनाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. इस फिल्म में बॉबी देओल, अक्षय खन्ना और अमीषा पटेल ने अहम भूमिका निभाई थी.

undefined

अब एक इंटरव्यू में गदर एक्ट्रेस ने इस सीक्वल का हिस्सा बनने के बारे में खुलकर बात की है. एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि उन्हें यकीन नहीं है कि निर्माताओं ने फिल्म के लिए कोई स्क्रिप्ट तय कर ली है या नहीं.

undefined

उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि कुछ दिन पहले हर तरफ हमराज 2 की खबरें आना काफी आश्चर्यजनक था. गदर 2 एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि उन्हें पता था कि निर्माता और निर्देशक स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं, लेकिन उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि इसे लॉक कर दिया गया है या नहीं.

undefined

बिना कोई और जानकारी दिए अमीषा पटेल ने कहा, “मुझे लगता है कि इसे निर्माता रतन जैन पर छोड़ना सबसे अच्छा है, जो जब भी महसूस करेंगे कि यह सही समय है और निर्माताओं को लगता है कि वे तैयार हैं, तो वे इसके बारे में बोलेंगे.”

Also Read: Ameesha Patel: इन स्टार्स के साथ इश्क लड़ा चुकी हैं गदर 2 एक्ट्रेस, एक संग तो बर्बाद होते-होते बचा था करियर
undefined

बीते दिनों रिपोर्ट में कहा गया था कि “पिछले 2 वर्षों में, अब्बास मस्तान और उनकी टीम ने हमराज 2 के लिए 100 विचारों पर चर्चा की है, लेकिन कभी भी ऐसा कुछ नहीं मिला जिसे फाइनल कर लिया जाए.

undefined

अमीषा पटेल ने अपनी सुपरहिट फिल्म गदर के सीक्वल से सिल्वर स्क्रीन पर वापसी की. वह फिल्म जिसमें अभिनेत्री और सनी देओल महत्वपूर्ण भूमिकाओं में थे, उनकी 2001 की प्रेम गाथा की अगली कड़ी थी. इस फिल्म में उत्कर्ष शर्मा भी थे जिनके इर्द-गिर्द कहानी घूमती थी.

undefined

अमीषा पटेल की एक्टिंग की गदर 2 में जमकर तारीफ हुई थी. सभी ने सकीना को काफी ज्यादा पसंद किया था और उनकी मासूमियत के फैन हो गए थे.

undefined

अमीषा पटेल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह अपने फॉलोवर्स के लिए कई तरह के फोटोज और वीडियोज शेयर करती है, जिन्हें दे सब खुश हो जाते हैं.

Also Read: Ameesha Patel का विवादों संग है गहरा नाता, अपने पिता पर कर दिया था केस, जानें कैसा रहा उनका फिल्मी करियर
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola