Ameesha Patel ने क्यों रिजेक्ट कर दी थी शाहरुख खान की Chalte Chalte, सालों बाद बोली- मुझे पता नहीं…

Published by : Ashish Lata Updated At : 31 Oct 2024 5:00 PM

विज्ञापन

Ameesha Patel Rejected Chalte Chalte: शाहरुख खान और रानी मुखर्जी की फिल्म चलते-चलते तो लगभग सभी ने देखी ही होगी. मूवी बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अमीषा पटेल को पहले इस फिल्म का ऑफर मिला था, लेकिन उनसे ये रिजेक्ट हो गया.

विज्ञापन

Ameesha Patel Rejected Chalte Chalte: राकेश रोशन की फिल्म कहो ना प्यार है से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली अमीषा पटेल रातोंरात स्टार बन गईं. इस सफलता के बाद, उन्होंने सनी देओल के साथ गदर की, जो बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट रही. हालांकि, इसके बाद उनके करियर में कुछ उतार-चढ़ाव आए, क्योंकि अभिनेत्री ने कुछ ऐसी फिल्में साइन की, जो दर्शकों को पसंद नहीं आई. हाल ही में एक बातचीत में, अमीषा पटेल ने खुलासा किया कि उनकी मैनेजर की गलती की वजह से शाहरुख खान की चलते-चलते फिल्म उनके हाथ से निकल गई.

चलते-चलते फिल्म को अमीषा पटेल ने क्यों कहा था ना

अमीषा पटेल ने यूट्यूब चैनल BeautybyBiE संग बातचीत में कहा, उन्हें उन फिल्मों को लेकर कोई पछतावा नहीं है, जिन्हें उन्होंने कभी रिजेक्ट किया था. हालांकि एक्ट्रेस ने एक बात का खुलासा जरूर किया, जिसमें कहा, “मेरे प्रोफेशनल में, मैं कुछ फिल्मों से चूक गई. कुछ को भारी सफलता मिली, और कुछ फ्लॉप रही. मैंने शाहरुख खान की ‘चलते-चलते’ नहीं की क्योंकि मुझे नहीं पता था कि यह मुझे ऑफर की गई थी. मेरे मैनेजर ने मुझे इन्फॉर्म नहीं किया, कि ऐसी कोई फिल्म की पेशकश की गई है. जब मूवी रिलीज होने वाली थी और शाहरुख डबिंग कर रहे थे, तो वह मुझे डबिंग स्टूडियो में लेकर गए और कुछ एडिट दिखाए. उन्होंने कहा, ‘आओ, मैं तुम्हें उस फिल्म के कुछ फुटेज दिखाऊं, जिसे तुमने रिजेक्ट कर दिया था.’ मैं ये सुनकर शॉक्ड रह गई और कहा, ‘शाहरुख, मैंने क्या मना कर दिया?’ किंग खान ने तब कहा ‘हां.’

चलते चलते बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी या फ्लॉप

चलते-चलते की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें शाहरुख खान और रानी मुखर्जी ने मुख्य भूमिका निभाई. साल 2003 की यह रोमांटिक-ड्रामा उस समय की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक बन गई. फिल्म का निर्देशन अजीज मिर्जा ने किया था. फिल्म निर्माता ने जूही चावला, शाहरुख और अजीज मिर्जा के साथ इसका सह-निर्माण किया. इसमें सतीश शाह, लिलेट दुबे, जॉनी लीवर जैसे स्टार्स भी थे.

अमीषा पटेल ने कौन सी फिल्मों में किया है काम

अमीषा ने ऋतिक रोशन के साथ राकेश रोशन की म्यूजिकल रोमांटिक-थ्रिलर कहो ना प्यार है से बॉलीवुड में धमाकेदार डेब्यू किया. बाद में उन्होंने गदर – एक प्रेम कथा, हमराज, मंगल पांडे: द राइजिंग, हनीमून ट्रैवल्स, भुलैया और रेस 2 जैसी मूवी की. बाद में साल 2023 में एक्ट्रेस गदर 2 के साथ बड़े पर्दे पर आई. सकीना बनकर उन्होंने दर्शकों के दिलों को जीत लिया. मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई करते हुए इतिहास रच दिया.

Also Read- Ameesha Patel: अभिनेत्री अमीषा पटेल का धोखाधड़ी मामले में हुआ समझौता, सुप्रीम कोर्ट की विशेष लोक अदालत में होगा निबटारा

Also Read- Gadar 2 के एक साल पूरे होने पर सनी देओल ने ऐसे मनाया जश्न, फैंस बोले- बॉलीवुड में एक ही बब्बर शेर है…

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola