अजय देवगन संग फिल्म में काम करने पर अक्षय कुमार ने तोड़ी चुप्पी, कहा- उनके साथ डायरेक्ट…

Published by : Ashish Lata Updated At : 17 Nov 2024 9:35 PM

विज्ञापन

Akshay Kumar Ajay Devgn Film: सिंघम अगेन की सफलता के बाद, अजय देवगन और अक्षय कुमार एक और फिल्म में साथ काम करने के लिए तैयार हैं. हालांकि इस बार अजय पर्दे के पीछे होंगे और खिलाड़ी कुमार मेड लीड रहेंगे. अब एक इवेंट में अक्षय कुमार ने इसपर चुप्पी तोड़ी है.

विज्ञापन

Akshay Kumar Ajay Devgn Film: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन और अक्षय कुमार को आखिरी बार रोहित शेट्टी की ओर से निर्देशित फिल्म सिंघम अगेन में साथ देखा गया था. मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. फैंस को भी स्टार्स के बीच का एक्शन सीक्वेंस काफी पसंद आया. अब दोनों एक्टर एक बार फिर वापस आ रहे हैं. हालांकि इस बार अजय कैमरे के पीछे होंगे और खिलाड़ी कुमार को निर्देशित करेंगे.

अजय देवगन-अक्षय कुमार एक फिल्म में साथ करेंगे काम

हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट में एक बातचीत के दौरान, अजय देवगन ने अनाउंस किया कि वे साथ में एक फिल्म पर काम कर रहे हैं. इवेंट में जब अजय से अक्षय के साथ बिग बजट वाली फिल्म में काम करने के बारे में पूछा गया, तो सिंघम अगेन अभिनेता ने कहा, “हम इसकी अनाउंसमेंट बाद में करने वाले थे, लेकिन यहीं बता देते हैं कि हम पहले से ही एक साथ कुछ काम कर रहे हैं, जहां मैं फिल्म का निर्देशन कर रहा हूं और अक्षय लीड रोल में हैं. जल्द ही मूवी से रिलेटेड डिटेल्स शेयर करूंगा.”

अजय की ओर से निर्देशित फिल्म में काम करने पर क्या बोले अक्षय कुमार

इसी पर जवाब देते हुए अक्षय ने कहा, “मैं मिस्टर अजय देवगन की ओर से निर्देशित होने जा रहा हूं.” अजय ने आगे कहा कि वह फिल्म के बारे में सही समय आने पर बात करेंगे. अजय इससे पहले ‘रनवे 34’, ‘भोला’, ‘शिवाय’ जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं. अक्षय कुमार और अजय देवगन दोनों को रोहित शेट्टी के लेटेस्ट पुलिस ड्रामा सिंघम अगेन में सूर्यवंशी और बाजीराव सिंघम के रूप में अपनी भूमिकाओं को दोहराते हुए देखा गया था.

Also Read- Akshay Kumar को डायरेक्ट करेंगे अजय देवगन, बाजीराव ने अपकमिंग प्रोजेक्ट पर किया बड़ा ऐलान, फैंस एक्साइटेड

Also Read: Thalapathy 69: विजय की आखिरी फिल्म ‘तलपति 69’ में हुई शिवा राजकुमार की एंट्री, निभाएंगे खास किरदार

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola