Akhanda 2 First Review: नंदामुरी बालकृष्ण की 'अखंडा 2' का फर्स्ट रिव्यू आउट, यूजर ने कहा- जबरदस्त इंटेंसिटी के साथ दिव्य मास एंटरटेनमेंट
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 05 Dec 2025 3:14 PM
अखंडा 2 फर्स्ट रिव्यू, फोटो- इंस्टाग्राम
Akhanda 2 First Review: अखंडा 2 रिलीज से पहले कानूनी कारणों के चलते पोस्टपोन हो गई है. इस बीच जो दरहक फिल्म को देखने के लिए बेक़रार थे, उन्हें सोशल मीडिया पर सामने आए फिल्म के फर्स्ट रिव्यू की डिटेल देते हैं.
Akhanda 2 First Review: नंदामुरी बालकृष्ण की मच अवेटेड तेलुगु फिल्म ‘अखंडा 2’ आज 5 दिसंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन रिलीज से कुछ ही घंटे पहले फिल्म को लेकर चली रही कानूनी कार्यवाही के चलते इसे पोस्टपोन कर दिया गया है. इस अचानक लिए गए फैसले से बालकृष्ण के फैंस और इंडस्ट्री से जुड़े लोग निराश हैं, क्योंकि फिल्म के सीक्वल का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था.
14 रील्स प्लस बैनर ने अब तक नई रिलीज डेट की अनाउंसमेंट नहीं की है. बोयापति श्रीनु की ओर से निर्देशित अखंडा 2 में बालकृष्ण के साथ संयुक्ता, हर्षाली मल्होत्रा और आधी पिनिसेट्टी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे. इस बीच, फिल्म का पहला रिव्यू सोशल मीडिया पर सामने आया है. आइए बताते हैं, कैसी है यह अपकमिंग मूवी.
सोशल मीडिया पर सामने आया ‘अखंडा 2’ का पहला रिव्यू
Just watched #Akhanda2 🔥
— Ravi Chaudhary (@BURN4DESIRE1) December 4, 2025
Rating: ⭐⭐⭐⭐4.5 /5#Akhanda2 back the divine mass madness with even more scale, emotion, and intensity.#NandamuriBalakrishna once again ROARS as Aghora Akhanda — his presence, aura, and dialogue delivery are simply electrifying. Every scene feels… pic.twitter.com/yEqU8XswKO
एक X (ट्विटर) यूजर ने फिल्म का रिव्यू करते हुए लिखा, “अखंडा 2 और भी बड़े स्तर, गहरी भावनाओं और जबरदस्त इंटेंसिटी के साथ दिव्य मास एंटरटेनमेंट को वापस लाती है. नंदामुरी बालकृष्ण फिर से अघोरा अखंडा के रूप में धमाकेदार मौजूदगी दर्ज कराते हैं. उनकी स्क्रीन प्रेजेंस और डायलॉग डिलीवरी शानदार है. हर सीन मास सिनेमा का उत्सव लगता है.”
यूजर ने आगे बोयापति श्रीनु की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने “हाई-वोल्टेज एक्शन, पौराणिक गहराई और आध्यात्मिक ड्रामा का बेहतरीन मिश्रण” पेश किया है. इस बार फिल्म में ज्यादा इमोशनल लेयर्स और बेहतर पेसिंग शामिल है, जो इसे पहले पार्ट से अधिक प्रभावी बनाती है.
दूसरा हाफ: एक्शन और ड्रामा का धमाका
दूसरे हाफ के बारे में यूजर लिखता है, “यही वह हिस्सा है जहां फिल्म पूरी रफ्तार पकड़ती है. लगातार दमदार एक्शन, देवत्व से भरे एलिवेशन सीन्स, तीखे टकराव और थमन का जबरदस्त BGM—सबकुछ अपने चरम पर है. मास और पौराणिकता का मिश्रण इस बार और भी जोरदार है.”
यह भी पढ़ें- Dhurandhar को लेकर यामी गौतम ने तोड़ी चुप्पी, कहा- बहुत सारी भावनाएं उमड़ रही हैं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










