MS Dhoni: अजय देवगन के साथ बॉलीवुड में एंट्री करेंगे MS Dhoni! हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट? जानिए क्या है सच्चाई
अजय देवगन और महेंद्र सिंह धोनी की साथ में तसवीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. तसवीर वायरल होते ही फैंस के दिमाग में अलग-अलग सवाल आ रहे हैं. कुछ यूजर्स को लग रहा है कि धोनी फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री करने वाले है. आखिर क्या सच्चाई है इस तसवीर के पीछे, आपको बताते है.

‘दृश्यम 2’ के बाद अजय देवगन और तब्बू की जोड़ी को फैंस एक बार फिर से बड़ पर्दे पर दखेंगे. हाल ही में उनकी मूवी ‘औरों में कहां दम था’ की रिलीज डेट सामने आई. इसका निर्देशन नीरज पांडे ने किया है. इस बीच एक्टर की एक फोटो महेंद्र सिंह धोनी के साथ वायरल हो रही है.

तसवीर वायरल होते ही फैंस कयास लगाने लगे कि कहीं धोनी, अजय के साथ फिल्म तो नहीं कर रहे. तो आपको बता दें कि ऐसा कुछ नहीं है. अजय देवगन और धोनी की ये तसवीर नयी है, लेकिन इस समय इंटरनेट पर वायरल हो रही. फोटो में दोनों साथ में पोज देते दिख रहे हैं और उनके चेहरे पर मुस्कान है

ये तसवीर साल 2020 की है, जिसे अजय देवगन ने अपने एक्स पर शेयर किया था. इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था, क्रिकेट और फिल्में…हमारे देश को जोड़ने वाला धर्म.

अजय उस समय अपनी फिल्म तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर को प्रमोट करने आए थे. फिल्म में एक्टर बहादुर योद्धा तानाजी मालुसरे की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि काजोल उनकी पत्नी सावित्रीबाई मालुसरे की भूमिका में दिखी थी.

अजय देवगन की रोमांटिक ड्रामा ‘औरों में कहां दम था’ 26 अप्रैल 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. यह 2002 और 2023 के बीच सेट है.

‘औरों में कहां दम था’ हिंदी के साथ-साथ कई अन्य भाषाओं में रिलीज की जाएगी. इसमें जिमी शेरगिल भी अगम किरदार में नजर आएंगे.

रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन बॉलीवुड कॉप यूनिवर्स की पांचवीं किस्त है और इसमें बाजीराव के रोल में अजय देवगन नजर आएंगे. इसमें टाइगर श्रॉफ, करीना कपूर, अक्षय कुमार जैसे एक्टर्स भी है.

सिंघम 3 में अजय देवगन, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिका में हैं और फिल्म अगले साल 2024 में रिलीज होने वाली है.

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी रिटायरमेंट के बाद सिर्फ आईपीएल में खेलते हुए नजर आते हैं, लेकिन फिर भी उनकी लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है. उनके चाहने वालों की लिस्ट काफी लंबी है.

महेंद्र सिंह धोनी ने अपने इंटरनेशनल करियर में भारत को तीन-तीन आईसीसी ट्रॉफियां जिताई है. धोनी के अलावा ऐसा कारनामा भारत के किसी भी कप्तान ने नहीं किया है. धोनी ने भारत को सबसे पहले साल 2007 में टी20 वर्ल्ड कप जिताया था.
Also Read: Exclusive: कब आएगी अजय देवगन स्टारर ‘सिंघम 3’? रोहित शेट्टी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- इस साल के अंत तक…प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










