VIDEO: करीना कपूर के सॉन्ग ‘फेवीकोल से’ का मेकिंग वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर देखा जा रहा बार-बार

Kareena Kapoor- बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर इस लॉकडाउन में सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. करीना लगातार अपने फैंस से अपने पोस्ट के जरिए जुड़ी हुई है. अब एक्ट्रेस का एक पुराना वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो दबंग 2 फिल्म के ‘फेवीकोल से’ गाने पर डांस कर रही है. ये वीडियो इस गाने का मेकिंग वीडियो है.
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर (Kareena Kapoor) इस लॉकडाउन में सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. करीना लगातार अपने फैंस से अपने पोस्ट के जरिए जुड़ी हुई है. अब एक्ट्रेस का एक पुराना वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो दबंग 2 फिल्म के ‘फेवीकोल से’ गाने पर डांस कर रही है. ये वीडियो इस गाने का मेकिंग वीडियो है.
Also Read: करिश्मा के बेटे को ताइक्वांडो करते देख तैमूर की तसवीर वायरल, फैंस बोले- क्यूटनेस ओवरलोडेडदरअसल, ये वीडियो को फिल्मी ज्ञान के इंस्टाग्राम पेज से शेयर किया गया है. ये वीडियो सलमान खान की फिल्म ‘दबंग 2’ के सेट का है. इस फिल्म का एक गाना था फेवीकोल से, जिसमें करीना कपूर ने जबरदस्त डांस किया था. अब इस गाने का मेकिंग वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. फैंस इस वीडियो को खूब पसन्द कर रहे है.
गौरतलब है कि साल 2012 में फिल्म ‘दबंग 2’ रिलीज हुई थी. यह फिल्म वर्ष 2010 में आई फिल्म दबंग का सीक्वल है. फिल्म में मुख्य भूमिका में सलमान खान, सोनाक्षी सिन्हा,प्रकाश राज, विनोद खन्ना और अरबाज खान नजर आये. वहीं, इसमें करीना कपूर का सॉन्ग ने खूब धमाल मचाया था.
Also Read: तैमूर ने मां करीना के लिए बनाया पास्ता नेकलेस, बेबो ने पहनकर की तसवीर शेयरबता दें कि करीना कपूर खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. वे रोज अपनी जिंदगी में होने वाली बातों और घर की झलक देती रहती हैं. करीना अभी तक इंस्टाग्राम पर कई तसवीरें शेयर कर चुकी हैं. कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन में उन्हें सैफ अली खान और बेटे तैमूर के साथ काफी अच्छा समय बिताते देखा जा सकता है. इसके साथ ही वे अपने दोस्तों से वीडियो कॉल पर बातचीत भी कर रही हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










