तैमूर ने मां करीना के लिए बनाया पास्ता नेकलेस, बेबो ने पहनकर की तसवीर शेयर
Author : Divya Keshri Published by : Prabhat Khabar Updated At : 05 Apr 2020 10:53 AM
taimur ali khan- अभिनेत्री करीना कपूर खान भी इन दिनों बेटे तैमूर और पकि सैफ अली खान के साथ खूब मस्ती कर रही है. वो अक्सर दोनों की तसवीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती है.
पूरे देश में लॉकडाउन (Lockdown) के कारण सभी अपने- अपने घरों में बंद है. इसके कारण बॉलीवुड सितारे भी अपना सारा वक्त अपने परिवार के साथ बिता रहे है. अभिनेत्री करीना कपूर (Kareena Kapoor Khan) खान भी इन दिनों बेटे तैमूर (Taimur Ali Khan) और पति सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के साथ खूब मस्ती कर रही है. वो अक्सर दोनों की तसवीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती है, जिसे फैंस खूब लाइक एंड शेयर करते है.
Also Read: Vicky Kaushal को लॉकडाउन में याद आया बिग बी का गाना, फैंस ने पूछा- How’s the Josh…करीना कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक तसवीर शेयर किया है, जिसमें उन्होंने एक कलरफुल नेकलेस पहना हुआ है. इस नेकलेस को खाने वाले पास्ता से बनाया गया है. ये कलाकारी नन्हें तैमूर अली खान की है. करीना ने अपने कैप्शन में लिखा, ‘पास्ता ला विस्ता. तैमूर अली खान के हाथों से बनी ज्वेलरी. #QuaranTimDiarie’. वहीं, सोशल मीडिया पर इस तस्वीर को अब तक 5 लाख 60 हजार से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं.
घर पर इन दिनों तैमूर कभी अपने पापा सैफ के साथ पौधे लगाते हुए नजर आते हैं तो कभी वो ड्राइंग करने लगते हैं. उनकी उन क्यूट हरकतों को फैंस खूब पसंद करते है. इसके साथ ही साथ कमेंट करके अपना प्यार तैमूर पर बरसाते है.
पिछले दिनों करीना कपूर और सैफ अली खान ने यूनिसेफ, गिव इंडिय और इंटरनेशनल एसोसिएशन फॉर ह्यूमन वैल्यूज जैसी ग्लोबल संस्थाओं को दान दिया था. उन्होंने पीएम केयर्स फंड और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री राहत कोष में आर्थिक मदद दी.
बता दें कि करीना कपूर खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. वे रोज अपनी जिंदगी में होने वाली बातों और घर की झलक देती रहती हैं. करीना अभी तक इंस्टाग्राम पर कई तसवीरें शेयर कर चुकी हैं. कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन में उन्हें सैफ अली खान और बेटे तैमूर के साथ काफी अच्छा समय बिताते देखा जा सकता है. इसके साथ ही वे अपने दोस्तों से वीडियो कॉल पर बातचीत भी कर रही हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










