करिश्मा के बेटे को ताइक्वांडो करते देख तैमूर की तसवीर वायरल, फैंस बोले- क्यूटनेस ओवरलोडेड

Updated:
विज्ञापन
करिश्मा के बेटे को ताइक्वांडो करते देख तैमूर की तसवीर वायरल, फैंस बोले- क्यूटनेस ओवरलोडेड

Taimur Ali Khan- करीना कपूर खान और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान की तसवीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं. फैंस तैमूर की क्यूटनेस पर फिदा है. हाल ही में करीना ने तैमूर की एक तसवीर शेयर की है, जिसमें वो करिश्मा कपूर के बेटे कियान कपूर को ताइक्वांडो की प्रैक्टिस करते हुए देख रहे हैं. तसवीर में देखा जा सकता है कि तैमूर वीडियो कॉल के जरिए अपने भाई को देख रहे हैं.

विज्ञापन

करीना कपूर खान और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान की तसवीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं. फैंस तैमूर की क्यूटनेस पर फिदा है. हाल ही में करीना ने तैमूर की एक तसवीर शेयर की है, जिसमें वो करिश्मा कपूर के बेटे कियान कपूर को ताइक्वांडो की प्रैक्टिस करते हुए देख रहे हैं. तसवीर में देखा जा सकता है कि तैमूर वीडियो कॉल के जरिए अपने भाई को देख रहे हैं. वहीं, फैंस इस तसवीर को खूब पसन्द कर रहे है.

Also Read: इन तसवीरों से सबका दिल जीत रहे तैमूर अली खान, देखते ही हो जाएगा प्यार

करीना कपूर खान ने अपने इंस्टाग्राम पर ये तसवीर शेयर की है. करीना ने कैप्शन में लिखा, मेरी जिंदगी का प्यार. कियान को taekwondo क्लास लेते देखते हुए टिम. इस तसीवर में करीना ने बहन करिश्मा कपूर को टैग भी किया है. इस तसवीर में तैमूर बहुत क्यूट दिख रहे है. वहीं, फैंस इस तसवीर पर पर खूब कमेंट कर रहे है. एक यूजर ने लिखा, तैमूर की अब तक की सबसे क्यूट तसवीर. एक अन्य यूजर ने लिखा, दोनों भाईयों का प्यार. एक और यूजर ने लिखा, क्यूटनेस ओवरलोडेड. वहीं, बहुत सारे यूजर्स ने इस तसवीर पर हार्ट इमोजी बनाया.

इससे पहले भी कई बार तैमूर अपनी प्यारी हरकतों से सबका दिल जीत चुके हैं. उनकी तसवीरें सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होती रहती है. कुछ समय पहले करीना कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक तसवीर शेयर की थी, जिसमें उन्होंने एक कलरफुल नेकलेस पहना हुआ था. इस नेकलेस को खाने वाले पास्ता से बनाया गया है. ये कलाकारी नन्हें तैमूर अली खान की थी. करीना ने अपने कैप्शन में लिखा था, ‘पास्ता ला विस्ता. तैमूर अली खान के हाथों से बनी ज्वेलरी.

घर पर इन दिनों तैमूर कभी अपने पापा सैफ के साथ पौधे लगाते हुए नजर आते हैं तो कभी वो ड्राइंग करने लगते हैं. उनकी उन क्यूट हरकतों को फैंस खूब पसंद करते है. इसके साथ ही साथ कमेंट करके अपना प्यार तैमूर पर बरसाते है.

Also Read: तैमूर ने मां करीना के लिए बनाया पास्ता नेकलेस, बेबो ने पहनकर की तसवीर शेयर

बता दें कि करीना कपूर खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. वे रोज अपनी जिंदगी में होने वाली बातों और घर की झलक देती रहती हैं. करीना अभी तक इंस्टाग्राम पर कई तसवीरें शेयर कर चुकी हैं. कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन में उन्हें सैफ अली खान और बेटे तैमूर के साथ काफी अच्छा समय बिताते देखा जा सकता है. इसके साथ ही वे अपने दोस्तों से वीडियो कॉल पर बातचीत भी कर रही हैं.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola