कैटरीना के डूबते करियर को ''बाहुबली'' देंगे सहारा

मुंबई : भारतीय फिल्म इतिहास में सबसे कमाऊ फिल्म बन चुकी फिल्म ‘बाहुबली-2’ की रिकॉर्ड तोड़ सफलता से इसके कलाकार भी बेहद खुश हैं. फिल्म की सफलता के बाद बाहुबली का किरदार निभाने वाले प्रभास की डिमांड बढ़ गयी है. उनकी अगली फिल्म ‘साहो’ है, जिसका टीजर ‘बाहुबली 2’ के साथ रिलीज हुआ था. अब […]
मुंबई : भारतीय फिल्म इतिहास में सबसे कमाऊ फिल्म बन चुकी फिल्म ‘बाहुबली-2’ की रिकॉर्ड तोड़ सफलता से इसके कलाकार भी बेहद खुश हैं. फिल्म की सफलता के बाद बाहुबली का किरदार निभाने वाले प्रभास की डिमांड बढ़ गयी है. उनकी अगली फिल्म ‘साहो’ है, जिसका टीजर ‘बाहुबली 2’ के साथ रिलीज हुआ था. अब खबरें हैं कि इस फिल्म में प्रभास के साथ बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ नजर आ सकती हैं.
गौरतलब है कि बाहुबली को अपने पांच साल देने वाले प्रभास इस समय अमेरिका में काम से ब्रेक लेकर छुट्टियां मना रहे हैं. वे जल्द ही देश वापस लौटकर अपनी अगली फिल्म ‘साहो’ के लिए शूटिंग शुरू कर देंगे. जहां फिल्म निर्माता ने केवल लीड एक्टर के बारे में घोषणा की है, वहीं कई रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि इसमें बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ नजर आयेंगी.
अब इंस्टाग्राम पर कैटरीना कैफ, सलमान खान ने ऐसे किया वेलकम…
बताते चलें कि लंबे समय से कैटरीना कैफ की कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई. यहां तक कि दिमाग पर जोर डालने पर भी उनकी आखिरी रिलीज फिल्म शायद ही याद आये. लेकिन इन दिनों कैटरीना एक बार फिर से चर्चे में हैं. वह फिलहाल सलमान खान के साथ फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ की शूटिंग कर रही हैं. इसके साथ हीकैट फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ में आमिर खान के साथ भीनजर आने वाली हैं. कैटरीना रणबीर कपूर के साथ फिल्म ‘जग्गा जासूस’ की रिलीज का भी इंतजार कर रहीं हैं.
कम ही लोगयहबात जानते होंगे कि कैट कई दक्षिण भारतीय फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं. बॉलीवुड में बड़ा नाम बनने से पहले उन्होंने साल 2006 में आयी मलयालम फिल्म ‘बलराम वर्सेज थारादास’ में काम किया था, जिसमें लीड एक्टर मामूट्टी थे. इसके अलावा ‘मल्लीस्वरी’ और ‘अल्लारी पिडुगू’ जैसी तेलुगू फिल्मों में भी कैट काम करचुकी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




