ePaper

अक्षय की फिल्‍म ''टॉयलेट: एक प्रेम कथा'' का नाम सुनकर ऐसा था पीएम मोदी का रियेक्‍शन...

Updated at : 09 May 2017 2:56 PM (IST)
विज्ञापन
अक्षय की फिल्‍म ''टॉयलेट: एक प्रेम कथा'' का नाम सुनकर ऐसा था पीएम मोदी का रियेक्‍शन...

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी. उन्‍होंने पीएम मोदी संग अपनी एक तस्‍वीर अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर की है. इस तस्‍वीर की एक और खास बात है इसका कैप्‍शन है. दरअसल अक्षय कुमार की आगामी फिल्‍म ‘टॉयलेट: एक प्रेम कथा’ प्रधानमंत्री के स्‍वच्‍छ भारत अभियान […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी. उन्‍होंने पीएम मोदी संग अपनी एक तस्‍वीर अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर की है. इस तस्‍वीर की एक और खास बात है इसका कैप्‍शन है. दरअसल अक्षय कुमार की आगामी फिल्‍म ‘टॉयलेट: एक प्रेम कथा’ प्रधानमंत्री के स्‍वच्‍छ भारत अभियान पर आधारित है. इस फिल्‍म के जरिये अक्षय के शौचालय के महत्‍व पर रोशनी डालने वाले हैं. फिल्‍म में उनके साथ अभिनेत्री भूमि पेडनेकर भी मुख्‍य भूमिका में हैं.

अक्षय कुमार की ‘टॉयलेट एक प्रेम कथा’ का पहला पोस्‍टर जारी

अक्षय ने पीएम मोदी के साथ तस्‍वीर शेयर करते हुए लिखा,’ पीएम मोदी से मिला और मौका मिला उन्‍हें अपनी फिल्‍म ‘टॉयलेट एक प्रेम कथा’ के बारे में बताने का. फिल्‍म का टाइटल सुनकर मुस्‍कुरा दिये और मेरा दिन बन गया.’ बता दें कि फिल्म का डायरेक्‍शन श्रीनारायण सिंह ने किया है. कुछ दिनों पहले ही फिल्‍म का लुक सामने आया था जिसमें अक्षय और भूमि दूल्‍हा-दुल्‍हन के रूप में नजर आये थे.

‘टॉयलेट एक प्रेम कथा’ पहले 2 जून को रिलीज होनेवाली थी लेकिन अब यह फिल्‍म 11 अगस्‍त को सिनेमाघरों में दस्‍तक देगी. इससे पहले अक्षय फिल्‍म ‘जॉली एलएलबी 2’ में नजर आये थे जिसमें उन्‍होंने देश में कोर्ट केसों के अंदार पर बात की थी. फिल्‍म ने बॉक्‍स ऑफिस पर अच्‍छी कमाई की थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola