जानें, तापसी पन्नू ने किसे बताया अपना पहला प्यार

लंदन : फिल्म ‘पिंक’ में अपने दमदार अभिनय से अपनी अदाकारी का लोहा मनवाने वाली अभिनेत्री तापसी पन्नू इन दिनों लंदन में हैं. यहां वह वर्तमान में अभिनेता वरुण धवन के साथ ‘जुड़वा 2’ की शूटिंग में व्यस्त हैं. अपनी इस आगामी फिल्म में वह 1990 के बॉलीवुड गीतों पर थिरकने के लिए उत्साहित हैं. […]
लंदन : फिल्म ‘पिंक’ में अपने दमदार अभिनय से अपनी अदाकारी का लोहा मनवाने वाली अभिनेत्री तापसी पन्नू इन दिनों लंदन में हैं. यहां वह वर्तमान में अभिनेता वरुण धवन के साथ ‘जुड़वा 2’ की शूटिंग में व्यस्त हैं. अपनी इस आगामी फिल्म में वह 1990 के बॉलीवुड गीतों पर थिरकने के लिए उत्साहित हैं. इसकी खास वजह है कि वह नृत्य को अपना पहला प्यार मानती हैं.
विवाद के बदल दिया गया तापसी पन्नू की इस फिल्म का नाम…
तापसी कहती हैं, मुझे लगता है कि फिल्म में नृत्य किये हुए मुझे काफी समय हो गया है. मुझे याद है कि मैंने कुछ वर्षों पहले साउथ की अपनी फिल्म के लिए नृत्य किया था. नृत्य मेरा पहला प्यार है, क्योंकि मैं छह वर्ष की आयु से नृत्य कर रही हूं. मैंने अपने स्कूल और कॉलेज के दिनों में भारतीय शास्त्रीय और कुछ पश्चिमी प्रारूप में प्रशिक्षण लिया है.
‘असफलता’ पचाने में मुझे मुश्किल होती है: तापसी पन्नू
तापसी ने कहा, जब आपके पास ‘जुड़वा 2’ में से एक बेहरीन गीत होता है, तो अद्भुत अनुभव होता है. वरुण अच्छे डांसर हैं, इसलिए इस बात को लेकर निश्चित हूं कि उनके साथ डांस करने में मजा आयेगा. वरुण 1997 की फिल्म ‘जुड़वा’ में सुपरस्टार सलमान के की तरह दो भूमिकाओं में नजर आयेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




