ePaper

इस बार विलेन नहीं, हीरो बन कर लौट रहा है लंगड़ा त्यागी

Updated at : 29 Apr 2017 11:06 AM (IST)
विज्ञापन
इस बार विलेन नहीं, हीरो बन कर लौट रहा है लंगड़ा त्यागी

मुंबई : वर्ष 2006 में आयी फिल्म ओमकारा तो आपको याद ही होगी. शेक्सिपयर के उपन्यास ऑथेलो पर आधारित इस फिल्म को विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनाया गया था. अजय देवगन, सैफ अली खान, विवेक ओबरॉय, करीना कपूर की भूमिकाओं से सजी यह फिल्म बड़ी हिट रही थी और इसमें सबसे ज्यादा पसंद की […]

विज्ञापन

मुंबई : वर्ष 2006 में आयी फिल्म ओमकारा तो आपको याद ही होगी. शेक्सिपयर के उपन्यास ऑथेलो पर आधारित इस फिल्म को विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनाया गया था. अजय देवगन, सैफ अली खान, विवेक ओबरॉय, करीना कपूर की भूमिकाओं से सजी यह फिल्म बड़ी हिट रही थी और इसमें सबसे ज्यादा पसंद की गयी थी लंगड़ा त्यागी बने सैफ अली खान का किरदार.

बाहुबली 2 ने तोड़े सारे रिकॉर्ड्स, पहले ही दिन 100 करोड़ का आंकड़ा पार

जब सैफ ओमकारा के लंगड़ा त्यागी बनकर सबसे सामने आये, तो सबके होश ही उड़ गये. काफी समय से सैफ अली खान परदे पर नहीं दिखे हैं, लेकिन अब वह एकदम दमदार वापसी करने वाले हैं और ऐसे किरदार में जिसके लिए उन्हें जितने अवार्ड दिये जायें, कम हैं. और इस बार वो फिल्म के धारदार हीरो होंगे.

दरअसल, सैफ अली खान के प्रशंसकों के लिए एक अच्छी खबर है कि विशाल भारद्वाज ओमकारा का स्पिन ऑफ बना रहे हैं. अगर सैफ के सर्वश्रेष्ठ किरदारों में कोई रोल गिना जायेगा, तो उनमें से एक लंगड़ा त्यागी भी होगा. और इस बार तो यह ओमकारा का स्पिन ऑफ है, यानी कि लंगड़ा त्यागी के लंगड़ा त्यागी बनने की कहानी.

इसका मतलब यह हैकि फिल्म के हीरो और विलेन दोनों सैफ अली खान होंगे. गौरतलब है कि सैफ अली खान पिछली बार विशालभारद्वाज की ही फिल्म रंगून में नजर आये थे, जिसमें उनके साथ शाहिद कपूर और कंगना रनाउत भी मुख्य भूमिकाओं में थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola