ePaper

कॉन फिल्म महोत्सव में दिखेगा दीपिका, सोनम और एश्वर्या का जलवा

Updated at : 28 Apr 2017 6:14 PM (IST)
विज्ञापन
कॉन फिल्म महोत्सव में दिखेगा दीपिका, सोनम और एश्वर्या का जलवा

मुंबई : अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, सोनम कपूर और ऐश्वर्या राय बच्चन अगले महीने 70 वें कॉन फिल्म महोत्सव में हिस्सा लेंगी. ऐश्वर्या और सोनम ने कान का अपना सफर क्रमश: 2002 और 2011 में शुरु किया था जबकि स्टारों से भरे इस फिल्म महोत्सव में दीपिका की यह पहली झलक होगी. वे कास्मेटिक ब्रांड लॉरियाल […]

विज्ञापन

मुंबई : अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, सोनम कपूर और ऐश्वर्या राय बच्चन अगले महीने 70 वें कॉन फिल्म महोत्सव में हिस्सा लेंगी. ऐश्वर्या और सोनम ने कान का अपना सफर क्रमश: 2002 और 2011 में शुरु किया था जबकि स्टारों से भरे इस फिल्म महोत्सव में दीपिका की यह पहली झलक होगी.

वे कास्मेटिक ब्रांड लॉरियाल पेरिस का प्रतिनिधत्व करते हुए मेक अप और अलग-अलग स्टाइल का जलवा बिखेंगी. उनके साथ ही हॉलीवुड अभिनेत्रियां जुलियन मूर और ईवा लॉन्गोरिया भी दिखेंगी.

लोरियाल पेरिस के महाप्रबंधक रागजीत गर्ग ने एक बयान में बताया कि हमें ऐलान करते हुए खुशी हो रही है कि इस साल कान फिल्म महोत्सव में ऐश्वर्या राय बच्चन, दीपिका पादुकोण और सोनम कपूर लॉरियाल पेरिस और भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी. कान फिल्म महोत्सव 17 से 28 मई तक चलेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola