ePaper

तो इसलिए ''किंग खान'' शाहरुख ने रखी लेडी बॉडीगार्ड

Updated at : 21 Mar 2017 12:34 PM (IST)
विज्ञापन
तो इसलिए ''किंग खान'' शाहरुख ने रखी लेडी बॉडीगार्ड

शाहरुख खान बॉलीवुड के ऐसे सुपरस्टार हैं जिनकी जबरदस्‍त फैन फॉलोविंग है. वे कहीं भी जाते हैं उन्‍हें देखने के लिए लाखों की भीड़ उन्‍हें घेर लेती है. शाहरुख के पास पहले से ही काफी बॉडीगार्ड्स हैं लेकिन खास बात यह है कि इनदिनों वे अपनी सुरक्षा के लिए लेडी बॉडीगार्ड को साथ लेकर चल […]

विज्ञापन

शाहरुख खान बॉलीवुड के ऐसे सुपरस्टार हैं जिनकी जबरदस्‍त फैन फॉलोविंग है. वे कहीं भी जाते हैं उन्‍हें देखने के लिए लाखों की भीड़ उन्‍हें घेर लेती है. शाहरुख के पास पहले से ही काफी बॉडीगार्ड्स हैं लेकिन खास बात यह है कि इनदिनों वे अपनी सुरक्षा के लिए लेडी बॉडीगार्ड को साथ लेकर चल रहे हैं.

आपको सुनकर हैरानी हो सकती है लेकिन शाहरुख ने खुद इस बारे में बात की है. किंग खान का कहना है कि मेरी सुरक्षा के लिए लेडी बॉडीगार्ड की बहुत जरुरत है, क्‍योंकि इनके अलावा मुझे कोई और सेफ नहीं कर सकता है.

शाहरुख की लेडी बॉडीगार्ड रखने की वजह जानकर आपको हंसी आ जायेगी. शाहरुख ने बताया, मेरी कई फीमेल फैंस मेरे पास आना चाहती हैं, मुझे छूना चाहती हैं. इनमें से कई ऐसी भी लड़कियां होती हैं जिनके नाखून बड़े होते हैं जो कई बार मुझे चुभ जाते हैं.

शाहरुख ने आगे कहा, कई बार नाखून के निशान मेरे शरीर पर रह जाते हैं. निशान को लेकर कई बार घर में बीवी और बच्‍चों को समझाना मुश्किल होता है. मुझे एक्‍सप्‍लेन करना पड़ता है कि ये खरोंच मुझे एक फैन की वजह से लगी है. इन सबसे बचने के लिए मैं लेडी बॉडीगार्ड्स को लेकर चलने लगा हूं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola