किसके बेटे हैं सुपरस्‍टार रजनीकांत के दामाद धनुष? मेडिकल जांच के बाद भी उलझा मामला

Updated:
विज्ञापन

दक्षिण भारतीय अभिनेता धनुष को अपना बेटा बताते हुए एक वृद्ध दं‍पती ने मद्रास हाईकोर्ट में मामला दर्ज कराया था. अब इस केस में नया मोड़ आया है. धनुष की मेडिकल रिपोर्ट के बाद यह मामला और उलझ गया है. मेडिकल रिपोर्ट में कहा गया है कि ऐसा हो सकता है कि उनके कंधे पर […]

विज्ञापन

दक्षिण भारतीय अभिनेता धनुष को अपना बेटा बताते हुए एक वृद्ध दं‍पती ने मद्रास हाईकोर्ट में मामला दर्ज कराया था. अब इस केस में नया मोड़ आया है. धनुष की मेडिकल रिपोर्ट के बाद यह मामला और उलझ गया है.

मेडिकल रिपोर्ट में कहा गया है कि ऐसा हो सकता है कि उनके कंधे पर तिल को सर्जरी से मिटा दिया गया हो. कोर्ट ने मामले की सुनवाई को 27 मार्च तक के लिए स्‍थगित कर दिया है. दरअसल इस पूरे मामले की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने धनुष का मेडिकल टेस्‍ट कराने का आदेश दिया था.

सोमवार को कोर्ट को सौंपी गई रिपोर्ट में कहा गया फिलहाल धनुष के कंधे पर कोई तिल नहीं है, लेकिन ऐसा भी संभव है कि सर्जरी के सहारे इसे मिटा दिया गया हो.

दरअसल एक तमिल दंपती आर कातिरेसन और उनकी पत्‍नी मीनाक्षी ने पिछले साल य‍ह दावा किया था कि धनुष उनका तीसरा बेटा है जो घर से भाग गया था. दंपती ने भी यह भी दावा किया था कि धनुष को उन्‍होंने उनकी फिल्‍मों की जरिये पहचाना.

इसी बात को आधार बनाकर दंपती ने यह मांग की है कि धनुष उन्‍हें 65,000 रुपये का मासिक गुजारा भत्‍ता दें. कातिरेसन ने अपनी याचिका में यह भी कहा है कि धनुष के पहचान चिह्न मिटाने की भी संभावना है. उन्‍होंने य‍ह दलील भी दी है कि अभिनेता की ओर से दायर बर्थ सर्टिफिकेट ओरिजनल नहीं है.

बता दें धनुष ने फिल्‍म ‘रांझणा’ से बॉलीवुड में डेब्‍यू किया था. फिल्‍म की उनकी एक्टिंग की खूब तारीफ हुई थी. धनुष ने सुपरस्‍टार रजनीकांत की बेटी ऐश्‍वर्या से शादी की है. दोनों के दो बेटे यात्रा और लिंगा हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola