अब कपिल शर्मा ने विद्या बालन को कर दिया नाराज

कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर का विवाद अभी ठंड भी नहीं हुआ है और कपिल का नाम एक विवाद से जुड़ गया है. इस बार कपिल ने अभिनेत्री विद्या बालन को नाराज कर दिया है. दरअसल पिछले दिनों विद्या अपनी आगामी फिल्म ‘बेगम जान’ के प्रमोशन के लिए कपिल शर्मा के शो में गई थीं. […]
कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर का विवाद अभी ठंड भी नहीं हुआ है और कपिल का नाम एक विवाद से जुड़ गया है. इस बार कपिल ने अभिनेत्री विद्या बालन को नाराज कर दिया है.
दरअसल पिछले दिनों विद्या अपनी आगामी फिल्म ‘बेगम जान’ के प्रमोशन के लिए कपिल शर्मा के शो में गई थीं. शूटिंग की लिए विद्या को सेट पर 6 घंटे तक इंतजार करना पड़ा. कपिल सेट पर पहुंचे ही नहीं थे.
6 घंटे तक इंतजार करने के बाद भी जब कपिल नहीं पहुंचे तो विद्या गुस्से में सेट से जाने लगी. लेकिन जैसे ही विद्या गाड़ी में बैठी, कपिल का फोन आया और उन्होंने इतने लंबे इंतजार के लिए विद्या से माफी मांगी.
इसके बाद कपिल सेट पर पहुंचे. बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब कपिल किसी गेस्ट से लंबा इंतजार करवाया है. उनकी इस आदत की वजह से उनकी टीम मेंबर्स भी काफी परेशान रहते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




