माता-पिता को ‘राजतिलक'' में रोमांस करते देखना अच्छा लगता है : अक्षरा हासन
मुंबई: अभिनेत्री अक्षरा हासन का कहना है कि उन्हें अपने माता-पिता सारिका और कमल हसन को फिल्म ‘राजतिलक’ में पर्दे पर रोमांस करते हुये देखना अच्छा लगता है. अक्षरा ने बताया, ‘मुझे अपनी मां को ‘परजानिया’ और पिता को ‘नायकन’ एवं ‘चाची 420′ में देखना अच्छा लगता है और मुझे उन दोनों को ‘राजतिलक’ में […]
मुंबई: अभिनेत्री अक्षरा हासन का कहना है कि उन्हें अपने माता-पिता सारिका और कमल हसन को फिल्म ‘राजतिलक’ में पर्दे पर रोमांस करते हुये देखना अच्छा लगता है.
अक्षरा ने बताया, ‘मुझे अपनी मां को ‘परजानिया’ और पिता को ‘नायकन’ एवं ‘चाची 420′ में देखना अच्छा लगता है और मुझे उन दोनों को ‘राजतिलक’ में एकसाथ देखना अच्छा लगता है.’
अक्षरा ने आगे बताया,’ मुझे यह देखना मजेदार लगता है कि कैसे मेरे माता-पिता उस समय प्रेम में पडे. तभी उनका रिश्ता शुरू हुआ था.’ उन्होंने बताया, ‘इसे (फिल्म) देखते हुये मुझे काफी आनंद मिलता है और उन्होंने पर्दे पर इसे (वास्तविक जीवन के रोमांस) दिखाया है. यह मेरे मन को खुशी देता है.’
‘शमिताभ’ से अपने कैरियर की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री ने बताया कि उन्होंने अब तक जो काम किया है उससे उनके माता-पिता खुश हैं. उन्होंने कहा कि वह अपने माता-पिता की परिपक्वता और जिस तरह से वे जीवन में स्थितियों से निपटे हैं, उसे आत्मसाथ करना चाहती हैं.
अक्षरा की रोमांटिक-कॉमेडी पर आधारित ‘लाली की शादी में लड्डू दीवाना’ फिल्म आने वाली है. यह फिल्म सात अप्रैल को सिनेमा घरों में प्रदर्शित होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










